जब Saif Ali Khan संग फैमिली Plan करने के लिए तैयार नहीं थीं Amrita Singh, कही थी यह बात
punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 04:58 PM (IST)
नारी डेस्क: अपने समय की फेमस एक्ट्रेस रही अमृता सिंह आज सिंगल मदर हैं और उन्होंने अकेले ही अपने दो बच्चों की परवरिश की है हालांकि सारा और इब्राहिम, को पालने के लिए सैफ भी अपना हिस्सा पैसों के रूप में देते रहे हैं लेकिन बच्चों को परवरिश और संस्कार तो अमृता के ही मिले हैं।
सैफ अली खान से शादी और रिश्ते पर उठे सवाल
जब अपने से बड़ी अमृता सिंह से सैफ ने शादी की थी तो लोगों ने तभी कहना शुरू कर दिया था रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। एक तो एज गैप दूसरा इंटर रिलीजन लेकिन शादी के लिए अमृता सिंह, अमृता खान नहीं बनी। उन्होंने अपना नाम वहीं रखा जो शादी से पहले था और ना ही इस्लाम कबूला लेकिन 13 साल बाद तलाक की खबरें एक बार फिर रिश्ते को लाइमलाइट में ले आई। दोनों तरफ से आरोप लगाए गए, हालांकि अमृता सिंह का कहना था कि शर्मिला टैगोर ने भी उन्हें बहू के रूप में इतना पसंद नहीं किया और सैफ का कहना था कि अमृता उनकी मां और बहनों से गाली ग्लोच करती हैं और खबरें ऐसी भी आई थी कि रिश्ता टूटने की वजह सैफ का किसी विदेशी मॉडल से अफेयर भी था। खैर ये सब बातें पुरानी हो चुकी हैं।

तलाक के बाद भी बनी रहीं मजबूत मां
सैफ तो आगे बढ़ गए और नई फैमिली भी बनाई लेकिन अमृता ने शादी का फैसला कभी नहीं लिया क्योंकि उन्हें लगता है जो एक आदमी उन्हें दे सकता है वो सब उनके पास है। अमृता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मेरे पास वो सब कुछ है जो एक आदमी मुझे दे सकता है। कुछ चीजों को छोड़कर, लेकिन उसके लिए मुझे शादी करने की जरूरत नहीं है। मुझे पता रहे कि मेरे पास कोई नहीं है जो मेरे बिल्स भरे और मुझे काम करते रहना है।
ये भी पढ़ें: संघर्षों से भरी रही Rakhi Sawant की जिंदगी, बोलीं- “मुझे बचपन से नफरत है”
सैफ अली खान से शादी के बाद अमृता सिंह ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था लेकिन तलाक के बाद उन्होंने शूटआउट एट लोखंडवाला, दस कहानियां और कलयुग जैसी फिल्मों से कमबैक किया। अमृता ने तलाक के बाद एक्टिंग शुरू की थी क्योंकि उन्हें बच्चों की परवरिश करनी थी। खुद के बिल भरने थे लेकिन 12 साल एक्टिंग ना करने का उन्हें कोई अफसोस भी नहीं रहा क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने हर लाइफ को हर पहलू को जिया है।

“मुझे किसी की जरूरत नहीं” अमृता का मजबूत नजरिया
अमृता ने ये भी कहा कि सिंगल पैरेंट होने का ख्याल मुझे कभी नहीं सताता, क्या होगा ज्यादा से ज्यादा पैसे नहीं बने तो घर-बार बेचकर बैठ जाएंगे कहीं, छोटे घर में रह लेंगे। खाना-पीना तो मिल जाएगा। अमृता सिंह ने शुरू से ही अपने बच्चों को डाउन टू अर्थ और सिंपल लाइफ जीने की ओर मोटिवेट किया है। फिर वो कपड़ों की शॉपिंग हो या पैसे की सैविंग करने की, अमृता सिंह ने हर छोटी बात अपनी बेटी और बेटे को बताई और ये संस्कार सारा अली खान में नजर भी आते हैं।
आपको एज ए मदर अमृता सिंह का ये किरदार कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।


