शादी के 4 साल बाद मां बनी अमृता राव, घर में गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2020 - 10:22 AM (IST)

बी टाउन की सिंपल ब्यूटी मानी जाने वाली एकट्रेस अमृता राव की सादगी के फैंस दीवाने हैं। बीते कुछ दिनों पहले बेबी बंप के साथ दिखाई दी अमृता राव एक बेटे की मां बन गई हैं। उनके घर बेटे की किलकारियां गूंजी है। इस बात की जानकारी अमृता और उनके पति आरजे अनमोल के प्रवक्ता ने दी।

मिली जानकारी के मुताबिक अमृता राव की डिलीवरी रविवार को सुबह के समय हुई। ऑपरेशन थिएटर में अनमोल पत्नि अमृता के साथ ही थे। बेटा और मां दोनों स्वस्थ है। वहीं आरजे अनमोल पिता बनने से बेहद खुश हैं। 

आपको बता दें कि अमृता राव ने अपनी प्रेग्नेंसी की बात को काफी समय तक छुपा के रखा था। बीते दिनों जब उन्हें एक क्लीनिक के बाहर देखा गया तब उनकी प्रेग्नेंसी का खुलासा हुआ। अपने नौवें महीने में अमृता ने सोशल मीडिया के जरिए जल्द मां बनने की जानकारी दी थी।

 

गौरतलब है कि अमृता राव और अनमोल ने एक साल डेटिंग के बाद 2016 में शादी रचाई, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। अमृता प्राइवेट जिंदगी जीती हैं और ज्यादा चीजें शेयर करने में विश्वास नहीं रखती हैं।

Content Writer

Bhawna sharma