बिग बी ने पोती आराध्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Nov 16, 2020 - 11:18 AM (IST)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या को बहुत प्यार करते हैं। वह आए दिन आराध्या के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आज बिग बी की लाडली आराध्या बच्चन का जन्मदिन है। आज वह 9 साल की हो गई हैं। इस मौके पर अमिताभ ने पोती अराध्या को बर्थडे विश किया है और अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में बधाई दी है। 

अमिताभ बच्चन ने शेयर की पोस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

शेयर की गई तस्वीर में अमिताभ ने अपनी पोती का 9 तस्वीरों वाला एक कौलाज बनाया है। इन तस्वीरों में अराध्या की छोटी से लेकर बड़ी तक सभी तस्वीरें हैं। इसके साथ कैप्शन में अमिताभ ने लिखा ,' हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है।‘

फैंस कर रहे विश 

अमिताभ की इस पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर रहे हैं और वह भी आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि आराध्या के जन्मदिन पर इस बार कोरोना की वजह से कोई ग्रेंड पार्टी नहीं होगी। 

Content Writer

Janvi Bithal