पहले भारतीय सेलेब्रिटी बनेंगे बिग बी जो देंगे Amazon Alexa को अपनी आवाज

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 05:55 PM (IST)

हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना से जंग जीतने के बाद अपने काम पर लौट चुके हैं। इन दिनों बिग बी 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच अमिताभ बच्चन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बिग बी अपने फैंस से अब एक नए रूप में मुलाकात करेंगे। 

एलेक्सा में आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी

खबरों की मानें तो बिग बी अमेजन एलेक्सा की नई आवाज बनेंगे। इसके लिए अमेजन ने एक्टर के साथ पार्टनरशिप भी कर ली है। इसके साथ ही अमिताभ अमेजन एलेक्सा में अपनी आवाज देने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी बन जाएंगे। बताया जा रहा है कि साल 2021 से इसकी पेड सर्विस शुरू हो जाएगी। 

जानिए कैसे करेगा काम

इस सर्विस के लिए यूजर्स को एलेक्सा को ऑन करके कहना होगा...Alexa, say hello to Mr. Amitabh Bachchan. एलेक्सा में अमिताभ की आवाज में कविताएं, सलाह, चुटकुले, शायरी, मौसम का हाल आदि चीजें आप सुन सकते हैं। 

इस सर्विस को लेकर एक्साइटेड बिग बी 

अमेजन की तरफ से शुरू की जा रही इस सर्विस को लेकर अमिताभ बच्चन का कहना है कि टेक्नोलाॅजी ने हमेशा उन्हें नई चीजों से जोड़ा है। फिर चाहे वो फिल्म हो, टीवी शो या फिर कुछ और हो। अमिताभ कहते हैं कि वह इसे अपनी आवाज देने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Content Writer

Bhawna sharma