खुद की तस्वीर क्राॅप करने में उलझे बिग बी, चौथी बार में मिली कामयाबी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 09, 2021 - 07:00 PM (IST)

बाॅलीवुड के शहंशाह यानि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ कविताएं, तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहे हैं। कई बार पोस्ट में बिग बी कुछ गलतियां भी कर बैठते हैं जिस वजह से उन्हें ट्रोल भी होना पड़ता है। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसे लेकर बिग बी खुद ही कंफ्यूज दिखाई दिए। उन्होंने अपनी इस पोस्ट को 1 नहीं बल्कि 4 बार शेयर किया। 

दरअसल, बिग बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी 4 तस्वीरें शेयर की। जिसके साथ-साथ उन्होंने फैंस को सूचित किया कि वह पूरी तस्वीर अपलोड करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वो हो नहीं रही थी। बिग बी ने पहले अपने पूरी तस्वीर शेयर की जिसमें वह रेड एंज ब्लैक स्वैट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'ये ओरिजनल था फिर हमारे जो इएफ हैं उन्होंने इसको लेकर एक और तस्वीर बनाई वो डाल रहा हूं इसके बाद।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

बिग बी ने इसके बाद दूसरी तस्वीर शेयर की जो एडिट की हुई थी। इस तस्वीर में उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। इसके साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'ये रही वो तस्वीर यार चेहरा छुप गया है। चेहरा दिखाने के लिए आकार कैसे कम करें। वैसे भी इसका कुछ समझ नहीं आया की क्या है ये। आशा करता हूं कि मास्क पहने रहना जरूरी है। भले ही लाॅकडाउन में कुछ ढील देने की घोषणा की गई हो। वर्ना आप जो ब्लू कलर वाला स्पाइडर मैन या जो भी है उसकी तरह लटकते रहेंगे।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

तीसरी तस्वीर जो कि दूसरी जैसी ही थी शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'माफ करना यार चेहरा कट हो गया। पता नहीं कैसे एजजस्ट करूं कि चेहरा दिख सके। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह मेरा है।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

 

अपनी चौथी पोस्ट में बिग भी अपने चेहरे को दिखाने में कामयाब रहे। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'यह है वो छुपा हुआ चेहरा। मास्क पहने रहना भाई..प्लीज।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

Content Writer

Bhawna sharma