बहू और पोती के घर लौटने पर इमोशनल हुए बिग बी, बोले- रोक ना पाया आंसू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 10:03 AM (IST)

बीते दिन बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राॅय और उनकी बेटी आराध्या को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनकी कोरोना रिपोर्ट नेेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसकी जानकारी अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। वहीं अब दोनों के सवस्थ होने पर बिग बी ने खुशी जाहिर की है।

बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या के घर लौटने पर अमिताभ बच्चन काफी इमोशनल भी हो गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपनी छोटी बिटिया और बहुरानी को अस्पताल से मुक्ति मिलने पर मैं रोक ना पाया अपने आंसू। प्रभु तेरी कृपा अपार, अपरम्पार।' 

 

इससे पहले अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर ऐश्वर्या और आराध्या के डिस्चार्ज होने की जानकारी दी थी। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। शुक्र है ऐश्वर्या और आराध्या का टेस्ट नेगेटिव आया है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे हैं।'

 

गौरतलब है कि पहले अमिताभ बच्चन और फिर अभिषेक बच्चन के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उनके परिवार के बाकी सदस्यों का टेस्ट किया गया था। जया बच्चन को छोड़कर ऐश्वर्या और आराध्या की रिपोर्ट पॅाजिटिव आई थी।

Content Writer

Bhawna sharma