तलाक की खबरों के बीच दीपिका ने  रणवीर को मारा थप्पड़! वायरल हो रहा वीडियो

punjabkesari.in Friday, Nov 04, 2022 - 03:21 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की क्यूट केमिस्ट्री से कौन वाकिफ नहीं है। ये दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। पर इस बार कुछ ऐसा हुआ कि दीपिका ने अपने पति को लाफा मार दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DᴇᴇᴘVᴇᴇʀ FᴀɴPᴀɢᴇ👸🤴 (@deepveerians_)


दरअसल  रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ बोट राइड एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका प्यार से रणवीर को लाफा जड़ देती है। यह क्यूट मूमेंट किसी का भी दिल जीत लेगा।


इस दौरान लव बर्डस व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दिए। दीपिका के लुक की बात करें तो वह वाइट स्नीकर्स, सॉक्स, स्टेटमेंट सनग्लासेस और मेसी बन में काफी कूल लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- ‘#क्यूट’। ये वीडियो वाकई काफी क्यूट है। 


याद हो कि पिछले कुछ दिनों से अफवाह उड़ रही है कि रणवीर और दीपिका अलग होने वाले हैं। दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन इन सब खबरों के बीच कपल का यह वीडियाे लोगों को जवाब देता दिखाई दे रहा है। 

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर साल 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। यह दोनों मौका मिलते ही एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। इस सब के बावजूद इनके रिश्ते पर सवाल उठते रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha