Best Outfit: एक ही डिजाइनर की इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई अंबानी गर्ल्स

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 04:16 PM (IST)

बीती रात मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की भांजी नयनतारा कोठारी की प्री-वेडिंग पार्टी थी। इस पार्टी में एक से बढ़कर कर एक सेलेब्स शामिल हुए। सबका लुक देखने लायक था। मगर अंबानी गर्ल्स किसी सेलेब से कम नहीं लग रही थी। इस पार्टी में राधिका मर्चेंट, शलोका मेहता और ईशा अंबानी तीनों  अनामिका खन्ना की डिजाइन की गई हुई इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई। तीनों ही बड़ी खूबसूरत लग रही है। क्लासी और सेक्सी लग्न तो कोई इन अंबानी गर्ल्स से सीखें। आइए उनकी एक खास झलक से आपको रूबरू करवाते है। 

PunjabKesari

सबसे पहले बात करते है ईशा अंबानी की। ईशा का लुक हमेशा से ही सिंपल और क्लासी रहा है। ईशा ने अनामिका खन्ना की जंप-सूट स्टाइल साड़ी वियर की है। क्रीम पर गोल्डन और अन्य कलर का काम किया हुआ है। इस बॉडी फिट इंडो-वेस्टर्न पर उनका एमेरलैंड 3-लेयर वाला हार बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।उनके ग्रीन एमेरलैंड वाले इयररिंग्स भी बहुत ही उम्दा लग रहे है। 

PunjabKesari

ईशा ने अपने मेकअप को बहुत ही मिनिमल रखा है। अपने बालों को खुला रख अपने आपको एक परफेक्ट क्लासी लुक दिया है। 

PunjabKesari

अब बात करते है शलोका मेहता की... शलोका ने मोव कलर का लॉन्ग जैकेट और गरारा वियर किया है। उनका लुक तीनों में से ज्यादा पसंद किया गया है। उन्होंने एमेरलैंड चोकर नेकलेस वियर किया है। उनके ड्रेस पर की गई मेहनत को बयान करना बेहद मुश्किल है। शायद इसलिए शलोका के लुक को बेहद पसंद किया गया है। 

PunjabKesari

शलोका ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए ओवर-साइज इयररिंग्स पहने हुए है। 

PunjabKesari

वहीं राधिका मर्चेंट रेड इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में बहुत क्यूट लग रही है। उनकी स्माइल बहुत ही क्यूट है। उनकी ड्रेस साड़ी,प्लाजो और जैकेट का कॉम्बिनेशन है। सच कहे तो इनकी ड्रेस भी समझ से बाहर ही है। मगर इतनी खूबसूरती के साथ इसे सजाया गया है कि यह ड्रेस बहुत क्लासी लग रही है। 

PunjabKesari

राधिका ने इयररिंग्स के साथ अपना लुक सोबर रखा है। मगर सबसे खूबसूरत उनके व्हाइट मोतियां वाला लॉन्ग हार लग रहा है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shipra rana

Recommended News

Related News

static