Diwali Bash: बहन के आगे फीका पड़ा नीता का फैशन, पति के बिना ही पार्टी अटेंड करने पहुंची ईशा अंबानी

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 01:28 PM (IST)

हर बार की तरह इस बार भी देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने दीवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें फैमिली और क्रिकेट से जुड़े सितारे ही शामिल हुए। इस दौरान नीता अंबानी बेहद खूबसूरत नजर आईं। नीता अंबानी ने magenta कलर का लहंगा वियर किया था, जिसके साथ पर्ल ज्वैलरी कैरी की। वही मुकेश अंबानी लाइट कलर के कुर्ते-पजामे में दिखाई दिए।

नीता अंबानी की बहन और मां भी इस पार्टी का हिस्सा बनी। नीता अंबानी की बहन ममता दलाल खूबसूरती में उन्हें भी मात दे रही थी। ममता ने येलो कलर का लहंगा वियर किया, जिसके साथ ग्रीन एंड गोल्डन ज्वैलरी पहनी। वही उनकी मां पीच कलर की साड़ी में दिखी।

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने साड़ी में लोगों को इंप्रेस किया। ईशा ने maroon ब्लाउज के साथ soft blue saree पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ ईशा ने बालों में गजरा लगाया हुआ था। बता दें कि ईशा के पति आनंद पीरामल पार्टी में स्पॉट नहीं किए गए हालांकि उनकी सास को उनके साथ देखा गया।  

अब बात करते है मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता की। श्लोका लाइट पिंक कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही थी। वही उनके पति आकाश अंबानी ब्लू आउटफिट में दिखें।

kokilaben ambani पिंक कलर की साड़ी में दिखाई दी।

अब एक नजर डालते है पार्टी में मौजूद क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ पर।

क्रिकेटर जहीर खान पत्नी सागरिका के साथ पहुंचे। सागरिका ने रेड आउटफिट के साथ ब्लैक दुपट्टा कैरी किया हुआ था।

yuvraj singh और hazel keech ट्रेडीशनल लुक में दिखाई दिए।

Content Writer

Priya dhir