प्रियंका-निक की शादी के लिए जोधपुर पहुंची अंबानी फैमिली

punjabkesari.in Saturday, Dec 01, 2018 - 09:28 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने वाले है। शादी के फंक्शन जोधपुर में शुरू हो चुके है। वहीं, अंबानी फैमिली भी प्रियंका-निक की रॉयल वेडिंग अटेंड करने के लिए जोधपुर पहुंच चुके है। 

सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार की तस्वीरें वायरल हो रही है जिसमें नीता अंबानी,मुकेश अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी, बेटे अनंत अंबानी और उनकी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट साथ में नजर आएं है।

बता दें कि पहली बार अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट पूरे अंबानी के परिवार के साथ नजर आईं है। इस दौरान नीता अंबानी और ईशा अंबानी ट्रेडीशनल आउटफिट्स में नजर आए। ईशा ने कलरफुल हैवी आउटफिट वियर किया था। वहीं नीता अंबानी ने व्हाइट एंड पिंक कलर का आउटफिट वियर किया जिसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी की। 

प्रियंका चोपड़ा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी काफी अच्छे दोस्त है। न्यूयॉर्क में प्रियंका ने बैचलर पार्टी की थी, जिसमें ईशा भी शामिल हुई। ईशा अंबानी भी 11 दिंसबर को शादी के बंधन में बंधने वाली है। 

 

Content Writer

Priya dhir