Isha Ambani के वेलकम बैश में देसी अवतार में स्पॉट हुआ अंबानी परिवार, नहीं दिखे बॉलीवुड के कोई खास दोस्त

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2023 - 11:04 AM (IST)

ईशा अंबानी जहां बीते दिनों कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ की शादी का हिस्सा बनती हुई दिखी थीं तो वहीं एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में ईशा के भाई आकाश अंबानी वाइफ श्लोका के साथ पहुंचे थे।वहीं अब एक बार फिर से अंबानी परिवार के सेलिब्रेशन की झलक देखने को मिली है। दरअसल, हाल ही में ईशा के ससुराल में पूरा अंबानी परिवार इंडियन लुक में एंट्री करता हुआ नजर आया। इस दौरान सभी ने पैपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक करवाई हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

हाल ही में मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, आकाश अंबानी, श्लोका अंबानी, आकाश और श्लोका के बेटे पृथ्वी और अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट मुंबई में नजर आईं। लुक की बात करें तो नीता अंबानी खूबसूरत कढ़ाई वाली सिल्क की साड़ी में तो मुकेश और आकाश ने कुर्ता पायाजमा सेट पहना हुआ था। 


वहीं राधिका मर्चेंट ने फिरोजी हरे रंग का रेशमी लहंगा तो श्लोका ने स्टाइलिश मल्टी कलक स्कर्ट और ब्लाउज़ पहना था। इससे पहले पहले पैपराजी  के कैमरे में ईशा भी कैद हुई। दरअसल वह और उनके दो जुड़वा बच्चे यानी बेटी आदिया और बेटे कृष्णा के साथ उनके वर्ली निवास पर पहुंची थी। इस दौरान वह सिंपल सैंडल,ग्लास, मैसी बन और नो-मेकअप लुक में पिंक फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता और पैंट सेट पहने दिखीं, जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Content Editor

Charanjeet Kaur