राधिका ही नहीं श्लोका और कृशा भी  डिजाइनर अनामिका खन्ना का लहंगा पहनकर बनी थी दुल्हन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 02:24 PM (IST)

देश के एक जाने-माने बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के परिवार की बात ही निराली है। बात जब अम्बानी लेडीज की हो तो सबसे पहले आंखों के सामने वह शानदार आउटफिट आ जाते हैं जिसे पहनकर वह खूब कहर ढा चुकी हैं। नीता अंबानी से लेकर उनकी बहुएं तक सभी अपने आप में ही एक स्टाइल आइकॉन हैं जो उनके अमेजिंग लुक्स से साबित हो चुका है। अम्बानी लेडीज जानी- मानी डिजाइनर अनामिका खन्ना पर कुछ ज्यादा ही भरोसा करती हैं, तभी तो अकसर उनके आउटफिट में नजर आती है। चलिए नजर डालते हैं उनके एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट पर :-


श्लोका महेता 

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका महेता ने अपने मेहंदी फंक्शन में अनामिका खन्ना पर ही भरोसा किया था । मेहंदी सेरेमनी में श्लोका महेता ने ब्लू कलर का लहंगा पहना था, जिस पर मल्टी कलर थ्रेड एम्बॉइडरी वर्क किया हुआ था। ये लुक भी उनका खूब चर्चा में रहा था।

 

 

राधिका मर्चेंट

होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने भी प्री-वेडिंग फंक्शन में अनामिका खन्ना के कलेक्शन से ही लहंगा कैरी किया था। इस खूबसूरत पेस्टल फ्लोरल । लहंगे पर गोल्डन वर्क के साथ हैवी फ्लोरल इम्ब्रायडरी थी। लहंगे के साथ-साथ राधिका ने थ्री लेयर नेकलेस पहना था जिसका डिजाइन डिसेंट और अट्रैक्टिव था।

कृशा शाह 

इसी तरह अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी की पत्नी कृशा शाह ने भी शादी में अनामिका खन्ना का लहंगा पहनकर  अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा दिया था। कृशा ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था, जो उनके लुक को रॉयल बनाने का काम कर रहा था।  कृशा ने  डायमंड और एमराल्ड हैवी ज्वैलरी, मांग टीका, हाथों में लाल चूड़ा और सिल्वर कलीरों के साथ अपना ब्राइडल लुक कंप्लीट किया था।


नीता अंबानी 

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी ने डिजाइनर अनामिका खन्ना की साड़ी पहनकर सभी को इंप्रेस कर चुकी हैं। डिजाइनर के कलेक्शन से गोल्डन बॉर्डर वाली एक खूबसूरत क्रीम-टोन साड़ी में बेहद ही कमाल की लग रही थी। उन्होंने इसे रेड कलर के हैवी एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था।

ईशा अंबानी

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का शुभारंभ के दौरान मुकेश और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी अनामिका के कस्टमाइज्ड क्रीम गाउन में नजर आई थी। इस इंडो वेस्टर्न ड्रेस को उन्होंने ब्राउन थ्रेडवर्क लॉन्ग अनारकली जैकेट के साथ पेयर किया था। इस आउटफिट के साथ ईशा ने हीरे और पन्ने के नेकलेस और साथ में मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किए थे। 

Content Writer

vasudha