ये है दुनिया की सबसे अजीब जगहें

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 11:11 AM (IST)

ट्रैवलिंग: दुनिया में कई जगहें ऐसी है, जो न सिर्फ हमे प्रकृति का अहसास करवाती है बल्कि इंसानी रिश्तों के बारे में भी दिखाती है कि किस तरह इंसान अपने रहने के लिए कहीं भी अपना घर बनाकर रह सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों से रुबरु करवाएंगे, जिनको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे कि इंसान सच में किसी भी जगह पर अपने रहने का ठिकाना बना सकता है। 

आइए जानते है इन अजीबोगरीब के जगहों के बारे में, जहां रहते है लोग 

1. कासा दो पेनेडो, पुर्तगाल

पुर्तगाल में फेफ पहाड़ी में बना ये घर बेहद अलग है। इसका निमार्ण 1974 में एक इंजीनियर ने किया था। इसे स्टोन हाउस के नाम से भी जाना जाता है। ये घर चार बोल्डरों से मिलकर बना है। 

2. पोन्टे वेकियो, इटली

पोन्टे वेकियो को पुराने ब्रिज के नाम से जाना जाता है। ये आर्नो नदी पर बना है। नदी को पैदल पार करने के लिए बने दो पुल बाढ़ में नष्ट हो गए थे। कुछ समय बाद इस पुल पर मकान और दुकानें बन गईं। 

3. कप्पादोकिया, तुर्की

कप्पादोकिया को देखकर पता चलता है कि मानव विकास किस क्रम में आगे बढ़ा। यहां मौजूद ईसा पूर्व 6वीं सदी के रिकॉर्ड ये बताते हैं कि ये पारसी साम्राज्य का सबसे पुराना प्रांत रहा है। यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहरों में शामिल किया है।
 
4. सेटेनिल डी लास बोडेगास, स्पेन

स्पेन के एन्डालूसिया प्रांत में बने इन मकानों हर कोई हैरान हो जाता है। सेटेनिल डी लास बोडेगास नाम के इस शहर में लगभग 3,000 लोगों की आबादी है। इसे देख यकीन नहीं होता कि पूरा का पूरा शहर पहाड़ों के नीचे बसा हुआ है। ये छोटा से शहर कैडिज प्रांत के उत्तरपूर्व में लगभग 157 किलोमीटर दूर स्थित है

5. अल हजराह, यमन

यमन में हराज पहाड़ों पर सबसे ऊंचाई पर बसा ये दीवारों का शहर है, जिसे अल हजराह के नाम से जाना जाता है। दीवारों जैसे दिखने वाले इन कई मंजिला मकानों का समय-समय पर पुर्ननिर्माण होता रहा है।
 

Punjab Kesari