किसी जन्नत से कम नहीं ये होटल, कोई बर्फ के बीच तो कोई...

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 02:47 PM (IST)

घूमने-फिरने के शौकीन अपने लिए कोई न कोई खूबसूरत जगहे ढूढ़ ही लेते है। अगर वह जगह रहस्यमयी हो तो ट्रैवल करने का मजा दोगुणा बढ़ जाता है। वैसे तो दुनिया में कई खूबसूरत होटल है लेकिन आज हम जिन होटलों के बारे में आपको बताने जा रहे है, वह किसी रहस्य से कम नहीं है। 

आइए जानते है इन रहस्मयी होटलों की खासियत

 

- आइस होटल, स्वीडन


स्वीडन का आइस होटल पूरा बर्फ़ से निर्मित है। इस होटल को हर साल 40 हजार टन बर्फ का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। इसी के साथ होटल के अंदर पशुओं की कृतियों की नक्काशी की जाती है, जो इस होटल को और भी खूबसूरत बना देती है। 

- हाइड्रोपोलिस अंडरवाटर होटल, दुबई


यह होटल दुबई के मशहूर अंडर-वॉटर होटलों में से एक है।इस होटल की ख़ास बात यह है कि कमरों से लेकर डाइनिंग एरिया, मीटिंग हाल और इंडोर गेमिंग एरिया सभी कुछ ग्लास से बना हुआ है। जिस वजह से इस होटल मे से समुद्री मछलियों और बाकी जीवों को आसानी से देखा जा सकता है।  

- जिराफ़ मैनर, नैरोबी  


जिराफ़ मैनर केन्या के नैरोबी में स्थित है। इस होटल की हाइट जिराफ़ के जितनी है और इतना ही नहीं इस होटल के आसपास जिराफ़ अक्सर नज़र आ जाते हैं। जिनको टूरिस्ट अपने हाथों से खाना खिलाते है। 

Punjab Kesari