सही समय पर पीएंगे नारियल पानी तभी मिलेगें ये बेहतरीन फायदे

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 02:16 PM (IST)

नारियल पानी किसी भी पेय पदार्थ से ज्यादा फायदेमंद है। एक नारियल में करीब 200 मि.लीटर पानी होता है। एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी,एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स के अलावा और भी कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। सिर्फ गर्मी के मौसम में ही नहीं बल्कि किसी भी मौसम में इसका सेवन फायदेमंद हैं। आइए जानें नारियल पानी के फायदों के बारे में।

नारियल पानी पीने का सही समय

नारियल पानी पीने का सबसे सही समय सुबह का है। इसलिए रोजाना खाली पेट नारियल पानी का सेवन जरूर करें। इसके अलावा वर्कआउट के समय या बाद में, दोपहर के खाने में या उससे थोड़ा वक्त बाद और शाम के समय भी नारियल पानी का सेवन करें। इससे आपका वजन तो कंट्रोल होता ही है साथ ही इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती हैं।

चलिए अब आपको बताते हैं नारियल पानी पीने के फायदे...
वजन घटाए

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें इस पानी का रोजाना सेवन करना चाहिए। इससे मोटापा घटाने में बहुत मदद मिलती है। 

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर

नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट के रूप में नारियल पानी बैस्ट है। इसे पीने से शरीर में खून का दौरा भी ठीक तरीके से चलता है।

दिल की बीमारियों से राहत

नारियल पानी का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, जिससे दिल के रोगों से बचाव रहता है।

ब्लड प्रैशर कंट्रोल

इसे पीने से हारपरटेंशन की परेशानी नहीं होती, जिससे ब्लड प्रैशर नियंत्रण में रहता है।

सिरदर्द से छुटकारा

सिर दर्द और माइग्रेन के दर्द से राहत पाने में भी नारियल पानी बैस्ट है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम दर्द के राहत दिलाने का काम करता है। 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

नारियल पानी पोषक तत्वों और प्राकृतिक लवण से युक्त पेय पदार्थ है। गर्भवती महिला के पोषण से जुड़ी कई जरूरतों को पूरा करने में यह बहुत लाभकारी है। इससे कब्ज,यूरिन इंफैक्शन, जी मिचलाने आदि की कई परेशानियां दूर होती है।

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

नेचुरल पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है। 

पानी की कमी पूरी

शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में भी नारियल पानी बैस्ट है। कोल्ड ड्रिंक या किसी एनर्जी ड्रिंक की बजाए नारियल पानी का सेवन करें। 

किडनी स्टोन

अगर आपको किडनी स्टोन की प्रॉब्लम है तो इसे आप नारियल पानी से दूर कर सकते हैं। हफ्ते में2-3 बार नारियल पानी की नियमित रूप से सेवन किडनी स्टोन बाहर निकालने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

नारियल पानी एक ऐसा जीरो कैलोरी नैचुरल ड्रिंक होता है, जो पौष्टिकता से भरपूर होता है। यह खून में ग्लूकोज की मात्रा को कम करके शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। ऐसे में इसका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

Content Writer

Anjali Rajput