Bridal Entry के शानदार आइडिया, जो आपके इस पल को बना दें खास

punjabkesari.in Sunday, Jan 17, 2021 - 04:14 PM (IST)

अरेंज हो या लव मैरिज, कपल्स अपने शादी के हर पल को खूबसूरत बनाने की हर कोशिश करते हैं। खासकर लड़कियां तो अपने लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक हर चीज खास चुनती हैं। ऐसे में ब्राइडल एंट्री भी खास होने बनती है। जहां लड़की वाले सेहरे के पीछे छिपे दूल्हे के चेहरे को देखने के लिए बेकरार रहते हैं, वहीं जयमाला के लिए दूल्हन की एंट्री पर भी हर किसी की नजरें टिकी रहती हैं।

पुराने समय में दुल्हन को फूलों की चादर के नीचे लेकर आया जाता था लेकिन समय के साथ यह ट्रैंड भी पुराना हो चुका है। आजकल लड़कियां अपने कंम्फर्ट से बाहर निकलकर यूनिक स्टाइल से शादी के मंडप में एंट्री करती है।

हम भी यहां आपको ब्राइडल एंट्री के कुछ मजेदार आइडियाज दिखाने वाले हैं, जो आपकी शादी के इस पल को और भी खास बना देंगे।

बॉलीवुड फिल्मी स्टाइल ब्राइडल एंट्री।

बाइक चलानी आती है तो ब्राइडल एंट्री के लिए इससे अच्छा आइडिया कुछ और हो ही नहीं सकता।

महारानी स्टाइल में एंट्री चाहती हैं तो आप पालकी में बैठकर आ सकती हैं।

कूल दुल्हन के लिए कूल ब्राइडल एंट्री आइडिया।

सहेली या बहनों के साथ ऐसे भी कर सकती हैं ब्राइडल एंट्री।

रंगों के शौकीन कपल्स ऐसे दे अपने आने की खबर।

फूलों की चादर में अपने ब्राइडमेड्स के साथ करें एंट्री।

आप सिंपल तरीके से भाइयों संग भी ब्राइडल एंट्री कर सकती हैं।

Content Writer

Anjali Rajput