क्या नाशपती खाने के ये 10 फायदे जानते हैं अाप?

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 06:01 PM (IST)

नाशपाती एक एेसा फल है, जाे खाने में ताे स्वादिष्ट हाेता ही है, साथ ही हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर, पोषक तत्व और मिनरल्स होते हैं, जाे हमें कई बीमारियाें से बचाते हैं। अाज हम अापकाे नाशपती से जुड़े कुछ एेसे ही फायदे बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद अाप भी अच्छी सेहत के लिए इसका सेवन जरूर करना चाहेंगे।

जानें नाशपाती के फायदेः-

- कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्राेल
नाशपाती में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जाे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। 

- एलर्जी से मुक्ति 
इसका सेवन से अाप एलर्जी से छुटकारा पा सकते हैं।

- हड्डियां करें मजबूत 
नाशपाती खाने से आपकी हड्डियों को कैल्शियम मिलता है। 

- एनर्जी बूस्टर 
जब कभी आपको आलस महसूस हो, ताे आप नाशपाती का सेवन करें। इससे आपको एकदम से एनर्जी मिलती है।

- इम्यूनिटी बढ़ाए
इसमें कॉपर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के अच्छे गुण पाएं जाते हैं, जाे इम्यूनिटी काे बढ़ाता है। 

- कैंसर की राेकथाम
नाशपाती में माैजूद एंटी कैसरोजेनिक गुण कैंसर की रोकथाम में मददगार हैं। एेसा इसलिए कि अन्य फलों की तुलना में इसमें अधिक एंटीऑक्सिडेंट पाएं जाते हैं।

- प्रेग्नेंसी की परेशानियों को करें दूर 
एक प्रेग्नेंट महिला काे नाशपाती का सेवन जरूर करना चाहिए। यह प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानियाें काे दूर करता है।

- मधुमेह राेगियाें के लिए फायदेमंद
फाइबर से भरपूर नाशपाती मधुमेह राेगियाें के लिए बहुत अच्छा फल है। इससे आपका रक्त शर्करा का स्तर नहीं बढ़ता है।

- हृदय रोगों को करे कम 
नाशपाती पोटेशियम का एक बहुत ही बढ़िया उदाहरण है, जाे रक्तचाप काे कम करता है। इससे अथेरोस्क्लेरोसिस, हार्ट अटैक्स और स्ट्रोक जैसी हृदय रोगों की संभावना कम हाे जाती है। 

- त्वचा को रखे जवां 
 नाशपाती विटामिन 'ए' में उच्च होती है, जाे त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव काे कम करती हैं। 

Punjab Kesari