एवोकाडो से जुड़े ये 10 फायदे शायद आप भी नहीं जानते

punjabkesari.in Friday, May 01, 2020 - 09:36 AM (IST)

एवोकैडो क्या है : विटामिन ए, बी, ई, फाइबर, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर एवोकाडो एक गहरे हरे रंग का फल है। लो फैट और मोनोसैचुरेटेड होने के कारण इसका सेवन आपको बीमारियों से निजात दिलाता है। इतना ही नहीं, एवोकाडो का इस्तेमाल आपकी कई ब्यूटी प्रॉब्लम को भी दूर करने में मददगार होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह एवोकाडो का इस्तेमाल आपकी हैल्थ और ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है। तो चलिए जानते है कई गुणों से भरपूर एवोकाडो के कुछ अमेजिंग फायदे।

 

एवोकाडो के फायदे
1. सूरज की यू.वी किरणों से बचने के लिए आप एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल करें। बाहर निकलने से पहले एवोकाडो सनस्क्रीन लोशन को त्वचा पर लगा लें। इसमें मौजूद पोषक तत्व आपको सूरज की किरणों से बचाने में मदद करेंगे।

2. साफ और क्लीयर त्वचा पाने के लिए एवोकाडो और पपीते के पल्प में हल्का-सा शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। कुछ देर लगाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें। इससे चेहरे पर जमा गंदगी निकल जाएगी और आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा।
 

3. एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरपूर एवोकाडो का इस्तेमाल स्किन को पोषण देकर कई ब्यूटी प्रॉब्लम को दूर करता है। सिर्फ लगाने से ही नहीं, रोज 1 एवोकाडो खाने से भी आपको कई ब्यूटी प्रॉब्लम से छुटकारा मिलता है।
 

4. प्रदूषण, बालों की उचित देखभाल न करना, हीटिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल करने से बाल डैमेज होने लगते है। ऐसे में एवोकाडो पल्प को मैश करके हफ्ते में तीन बार बालों की जड़ों मे लगाएं। इससे आपके बालों की सभी समस्याएं दूर हो जाएगी।
 

5. एवोकाडो पल्प को बालों में नियमित रूप से लगाएं। इससे बालों को नमी मिलने के साथ-साथ वह हाइड्रेटेड बने रहते है, जिससे आपके बाल शाइनी और स्मूद दिखेंगे।

6. एवोकाडो को मैश करके उसमें 2  टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिला लें। इसके बाद इसे स्कैलप पर अप्लाई करें और 30 बाद बालों को धो लें। इससे आपके बालों को नमी, पोषण और मजबूती मिलेगी और आपके बाल सॉफ्ट भी होंगे।
 

7. विटामिन ए और ई, फाइबर और मिनरल्स के गुणों से भरपूर एवोकाडो का सेवन स्किन के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन मोटापा कम करने और शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
 

8. एवोकाडो में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जिससे आपकी कमजोर हड्डियों और हार्ट प्रॉब्लम दूर रहती है। इसलिए रोज 1 एवोकाडो का सेवन जरूर करें।
 

9. रोजाना एवोकाडो का सेवन कैंसर के खतरे को भी काफी हद तक कम करता है। इसका सेवन शरीर में कैंसर  सेल्स को बढ़ने से रोकता है, जिससे आप इसके खतरे से बचे रहते हैं।
 

10. इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट को साफ करती है। इससे आपकी कब्ज, अपच और एसिडिटी की समस्या दूर होती है। रोज इसका सेवन करके आप पाचन क्रिया को ठीक रखा सकते है।

Content Writer

Anjali Rajput