छोटे हो या बड़े, Aquarium डैकोरेशन के लिए देखें मजेदार आइडियाज

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 12:26 PM (IST)

आजकल बहुत से लोग घर में फिश एक्वेरियम रखते हैं। जहां यह घर की सजावट के लिए काम आता है वहीं, वास्तु के अनुसार, एक्वेरियम बहुत महत्व रखता है। एक्वेरियम वास्तु का एक सरआउंडिंग है, जो अपने आप में जीवन लेकर चलता है, जहां जीवन के साथ-साथ प्रजनन भी होता है।

घर के लिए शुभ होता है एक्वेरियम

कहते हैं बहता हुआ जल ही हमें जीवन देता है लेकिन एक्वेरियम का जल रूका होता है। दरअसल, एक्वेरियम में मौजूद मछलिया उसके पानी को हिलाती रहती है इसलिए इसे घर में रखना शुभ माना जाता है।

मगर, हम यहां आपको एक्वेरियम वास्तु नहीं बल्कि डैकोरेशन के यूनिक आइडियाज दिखाने जा रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में एक्वेरियम रखना चाहते हैं तो उन्हें इन यूनिक तरीके से डिसप्ले कर सकते हैं।

अगर आप ज्यादा बड़ा एक्वेरियम नहीं रखना चाहते तो इस तरह के छोटे फिश टैंक भी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

फिश एक्वेरियम के साथ अगर प्लांट भी हो तो घर भी महकता रहेगा।

सीढ़ियों के नीचे की खाली जगह को आप इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

टेबल के नीचे एक्वेरियम बनाने का यह आइडिया भी कमाल है।

किचन में खाली स्पेस है तो आप वहां भी एक्वेरियम रख सकते हैं।

टीवी की तरह एक्वेरियम को दीवार के अंदर भी फिट करवा सकते हैं।

घर पर खुद प्लास्टिक की बोतल से बनाएं क्रिएटिव एक्वेरियम

दीवारों के बीच में एक्वेरियम बनवाकर भी आप घर को डिफरेंट लुक दे सकते हैं।

बाथरूम को लक्जरी और शानदार लुक देने के लिए भी आप एक्वेरियम वहां लगवा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput