मेहंदी लगाने का नहीं है समय तो आलता से सजाएं हाथ-पैर, देखिए डिजाइन्स

punjabkesari.in Friday, Jul 23, 2021 - 02:55 PM (IST)

सावन ही नहीं बल्कि हिंदू धर्म में शादी-ब्याह या तीज-त्यौहार के मौके पर भी मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। मगर, कई बार घर के काम या वर्किंग महिलाओं को मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता। ऐसे में आप हाथों-पैरों को आलता से सजा सकती हैं। आलता भी मेहंदी की तरह की शुभ माना जाता है। बता दें कि आलता को सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है। वहीं, हिंदू उपनिषदों के मुताबिक, भगवान कृष्‍ण अपनी प्रेमिका राधा के पैरों में खुद आलता लगाते थे।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे सुखाने के लिए आपको घंटों बैठना नहीं पड़ेगा और ना ही गहरा रंच रचाने के लिए आपको टोटके ट्राई करने पड़ें।

आलता लगाने का फैशन भले ही पुराना हो लेकिन मॉर्डन समय के साथ इसके डिजाइन्स में काफी बदलाव आया है। ऐसे में आप भी सावन महीने में मेहंदी की बजाए आलता ट्राई कर सकती हैं। यह नेचुली जिस रंग का होता है उसी रंग का चढ़ेगा।

चलिए आज हम आपको दिखाते हैं सावन महीने में आलता लगाने के डिजाइन्स।

आप हाथों पर सिंपल लेकिन खूबसूरत आलता डिजाइन डाल सकती हैं।

ब्रश की मदद से आप पैरों में आलता के सुदंर डिजाइन्स डालें।

आप चाहें तो मेहंदी व आलता कॉम्बिनेशन से भी पैर सजा सकती हैं।

मेहंदी की तरह ही बारीक ब्रश की मदद से आलता के बारीक डिजाइन्स बनाएं।

Content Writer

Anjali Rajput