बहुत ही Creative होती है R नाम की लड़कियां, अपनी काबिलियत से जीत लेती हैं दिल

punjabkesari.in Sunday, Feb 11, 2024 - 03:51 PM (IST)

वैसे तो कई लोग कहते हैं कि नाम में क्या रखा है लेकिन सच बात तो यह है कि जीवन में नाम बहुत ही अहमियत रखता है। यहां तक कि नाम के पहले अक्षर से हम किसी के गुण और अवगुण भी पता कर सकते हैं। इसलिए आमतौर पर बच्चों के नामकरण के लिए ज्योतिष एक अक्षर बताते हैं और पेरेंट्स उसी पर नाम करण करते हैं। नाम के आधार पर गुणों और अवगुणों का पता लगाने को नाम शास्त्र के तौर पर जाना जाता है। आज आपको आर (R) नाम से शुरु होने वाली लड़कियों के स्वभाव के बारे में बताते हैं। आइए जानते हैं। 

क्रिएटिव 

जिन लड़कियों का नाम आर अक्षर से शुरु होता है वह बहुत ही क्रिएटिव होती है। यह अपने जीवन में आने वाली हर परेशानी का हल आसानी से ढूंढ लेती हैं। इनकी रुचि किसी खास क्षेत्र में होती है और यह उस क्षेत्र में आगे तक भी पहुंचती हैं। 

कंजूस 

यह लड़कियां स्वभाव की बहुत ही कंजूस होती हैं। हालांकि यह लड़कियां अपने ऊपर दिल खोलकर खर्चा करती हैं लेकिन जब बात दूसरों पर खर्चा करने की आती है तो यह कंजूसी करती हैं।  

मददगार होती हैं 

यह लड़कियां दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इसके अलावा यह लोगों को प्रेरित करना नहीं भूलती। यह अपने आसपास के लोगों का अच्छा करने और उनका साथ देने में ही विश्वास रखती है। इनकी इसी बात के चलते लोग इन्हें काफी पसंद करते हैं। 

लग्जरी लाइफ की शौकीन 

इन लड़कियों को लग्जरी लाइफ बहुत अच्छी लगती है। यह महंगी चीजों का शौक रखती हैं। अपनी पसंद की चीजें पाने के लिए यह लड़कियां कड़ी मेहनत करने से भी पीछे नहीं हटती। 

गुस्सैल 

इन लड़कियों का गुस्सा बहुत ही खतरनाक होता है। यह किसी से भी नाराज होने पर जल्दी नहीं मानती। इन्हें गुस्सा भी बहुत ही जल्दी आती है। हालांकि कई बार ज्यादा गुस्सा  आने के कारण इन्हें नुकसान भी उठाना पड़ता है। 

सोच समझकर फैसला 

यह लड़कियां जिनका नाम आर से शुरु होता है यह हर फैसला सोच समझकर लेती हैं। यह अपने जीवनसाथी का चुनाव भी सोच-समझकर करती हैं। यह अपने फैसले दिल से नहीं दिमाग से लेती हैं। हालांकि इनके ज्यादातर फैसले इनके लिए सही ही साबित होते हैं। 

Content Writer

palak