Alphabet Secrets: रोमांस की कच्ची पर प्यार में लक्की होती है ये लड़कियां

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 05:20 PM (IST)

हर किसी पर उसकी राशि की तरह नाम का पहला अक्षर भी बहुत मायने रखता है। माना जाता है कि इससे किसी के स्वभाव के बारे में जाना जा सकता है। चलिए आज हम आपको अंग्रेजी के 'M' से नाम शुरु होने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं...


सुंदर व आकर्षित

'M' से नाम शुरू होने वाली लड़कियां दिखने में बेहद ही सुंदर व आकर्षित होती है। ऐसे में लड़के इनके जल्दी ही अट्रेक्ट होकर दोस्ती करना पसंद करते हैं।

प्यार के मामले में लक्की

ये लड़कियां ज्यादा रोमांटिक नहीं होती है। इन्हें रोमांस के मामले में कच्चा कहा जा सकता है। मगर फिर भी इन्हें प्यार के मामले में लक्की कहा जाता है। माना जाता है कि इन्हें बेहद ही प्यार व केयर करने वाला साथी मिलता है। वहीं ये अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ खुशहाली से बीतती है।

जल्दी भावुक होने वाली

'M' नाम वाली लड़कियां स्वभाव से भावुक होती है। इन्हें हर चीज अपने मुताबिक चाहिए होती है। ऐसे में कभी इन्हें कोई चीज ना मिले तो ये जल्दी ही भावुक हो जाती है। वहीं सामने वाले के कुछ कहने पर ये अक्सर बात को दिल पर लगाकर गुस्सा भी हो जाती है।

करियर में खूब कमाती नाम

ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत व लगन से काम करती है। ये पढ़ाई में अच्छी होने के साथ अपने करियर को लेकर गंभीर सोच रखती है। ये अपनी मेहनत से करियर में जीत हासिल करके ही मानती है। ऐसे में ये करियर में सफल होती है।

झूठ व धोखा बर्दाशत ना करने वाली

'M' नाम वाली लड़कियां सच्चे दिल की मालिक होती है। इन्हें किसी भी हालात में झूठ व धोखा बर्दाशत नहीं होता है। किसी द्वारा ऐसा कुछ करने से ये जल्दी ही बात को दिल से लगा लेती है।

हर परिस्थिति को समझने वाली

ये लड़कियां मिलनसार होने से सबको जल्दी ही समझ लेती है। इसके साथ ही ये हर परिस्थिति में खुद को ढालने में सक्षम होती है। इनके इसी गुण के कारण इनकी हर किसी के साथ जल्दी ही पट जाती है। इसके साथ ही ये परिस्थिति को अच्छे से समझकर सही फैलता लेती है।

दिखावा से दूर

ये जिंदगी को सादगी व शांति से जीना पसंद करती है। इन्हें किसी भी तरह का दिखावा करना बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है।

समाज में मान- सम्मान कमाने वाली

ये लड़कियां अपनी कड़ी मेहनत से समाज में एक अच्छा मुकाम पाती है। ऐसे में इन्हें घर और समाज में पूरा मान-समान मिलता है।

 

Content Writer

neetu