इफ्तार में बनाएं आलू-प्याज के पकौड़े, सब चाटते रहेंगे उंगलियां

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 11:45 AM (IST)

इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। इस पूरे महीने में ऐसी डिशेज बनाई जाती हैं जिन्हें रोजा खोलने के बाद खाया जाए और यह मुंह का स्वाद भी बदल दें। रमजान में पकौड़े भी जरुर बनते हैं फिर चाहे वो गोभी के हो या प्याज के। ऐसे में यदि आप भी इस दौरान पकौड़े बनाने की सोच रहे हैं तो इस बार आलू प्याज से बने पकौड़े बनाकर खा सकते हैं। इन पकौड़ों को खाने के बाद सब आपसे रेसिपी पूछेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में। 

सामग्री 

आलू - 2-3 
प्याज - 2
हरा धनिया - 1 कप 
हरी मिर्च - 3-4
बेसन - 2 चम्मच
नमक - स्वादअनुसार
आटा - 1 चम्मच
तेल - जरुरतअनुसार 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आलू को छील कर धो लें। 
2. फिर इन्हें पतले-पतले काट लें। 
3. अब प्याज, धनिया, हरा धनिया और हरी मिर्च को भी धाकर काट लें। 
4. इसके बाद इन सब चीजों को एक बर्तन में डालें ।  
5. अब इसमें बेसन और आटा मिलाएं। 
6. मिश्रण में इतनी मात्रा में पानी मिलाएं कि न यह ज्यादा सूखा हो और न ही पतला। 
7. सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। 
8. अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। गर्म होने के बाद इसमें मिश्रण डाल दें। 
9. जब पकौड़े ब्राउन होने लगें तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। 
10. आपके स्वादिष्ट पकौड़े बनकर तैयार हैं। इन्हें आप हरी चटनी के साथ खा सकते हैं। 

Content Writer

palak