मीठे के शौकीन बनाएं आलू का हलवा

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 10:08 AM (IST)

आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। आप इसे अलग-अलग सब्जियों के साथ पका कर तो खाते ही होंगे, क्यों न इस बार इससे नमकीन की बजाय कुछ मीठा तैयार किया जाए? जी हां, आप इसका मीठे में हलवा भी बना कर खा सकते हैं। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट बनता है आइए जानिए इसे बनाने की विधि।

सामग्री
घी - 100 ग्राम
आलू (उबले और मैश किए हुए)- 550 ग्राम
दूध- 220 मि.ली.
चीनी- 140 ग्राम
इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून
बादाम- 15 ग्राम
काजू- 15 ग्राम
बादाम-  गार्निश के लिए
काजू - गार्निश के लिए

विधि
1. कढ़ाई में 100 ग्राम घी गर्म करके 550 ग्राम उबले और मैश किए हुए आलू डालें और इसे तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरी भूरे रंग के न हो जाए।
2. इसे लगभग 7-8 मिनट तक पकाएं।
3. फिर इसमें 220 मि.ली. दूध, 140 ग्राम चीनी, 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
4. हलवे को लगातार 5 से 7 मिनट तक हिलाए जब तक चीनी अच्छी तरह से घुल न जाए। 
5. अब इसमें 15 ग्राम बादाम, 15 ग्राम काजू मिक्स करें और इसे दोबारा 3 से 5 मिनट तक पकाएं।
6. आलू का हलवा बन कर तैयार है। अब इसे बादाम और काजू के साथ गार्निश करके गर्मा-गर्म सर्व करें।

Punjab Kesari