तरक्की में आ रही बाधाओं को दूर करेगा Aloe Vera का पौधा, लगाने से पहले जान लें ये Vastu Tips

punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 04:41 PM (IST)

वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से हर एक चीज की खास ऊर्जा होती है। यहां की पेड़-पौधों में भी अपनी एक उर्जा होती है, एलोवेरा में भी। ये पौधा ना सिर्फ सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद है बल्कि इसमें काफी सारी सकारात्मक ऊर्जा होती है जो जिंदगी में तरक्की के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करती है, अगर इसे वास्तु के नियमों के हिसाब से लगाए जाए तो। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में...

एलोवेरा से जुड़े वास्तु टिप्स

- वास्तु में घर में एलोवेरा का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ये पौधा घर पर लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। घर में इसे लगाने से सफलता में आ रही सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से तरक्की के लिए इस पौधे को पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इसके अलावा घर में दक्षिण- पूर्व कोने में भी आप लगा सकते हैं।

- इस पौधे को घर की पूर्व दिशा में लगाने से मन को शांति मिलती है। एलोवेरा को घर के उत्तर- पश्चिम कोने से दूर रखना चाहिए।

- एलोवेरा को घर की बालकनी या बगीचे में रखना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इसे लगाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। एलोवेरा को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं इसे लगाने से आर्थिक रूप से स्थिरता भी आती है।

नोट- एलोवेरा के पौधे की देखभाल में सबसे मुख्य बात यह है कि आपको इसे जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देना चाहिए। इस पौधों को बहुत कम पानी की जरूरत होती है, ज्यादा पानी से पत्तियां पीली और मुलायम हो सकती हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur