क्रिश्चियन वेडिंग गाउन से लेकर रिसेप्शन लहंगे तक, जानिए प्रियंका के ड्रेस की खासियत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 05, 2018 - 03:51 PM (IST)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी स्टार निक जोनस की दुल्हनिया बन चुकी हैं। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। निकयंका की शादी क्रिश्चियन व हिंदू रीति-रिवाज से हुई। अपनी दोनों शादियों में इस कपल ने अलग-अलग डिजाइनर के आउटफिट पहनें जो निकयंका को गॉर्जियस लुक दे रहे थे। आइए जानते है क्रिश्चियन व हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका किस डिजाइनर के आउटफिट में दिखी और उनके वेडिंग ड्रेस की खासियत क्या थी।
 

डिजाइनर राल्फ लॉरेन के गाउन में प्रियंका चोपड़ा

निकयंका ने 1 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी कीं। इस दौरान प्रियंका ने अमेरिकन डिजाइनर राल्फ लॉरेन का व्हाइट फुल लॉन्ग स्लीव ट्रांसपेरेंट गाउन पहना। ओवर लॉन्ग गलियारा था इस गाउन की खासियत। प्रियंका के गाउन का वेल लगभग 75 फीट लंबा था। गाउन के साथ प्रियंका ने मैचिंग पीप-टो हाईहील पहनीं।

1826 घंटे में तैयार हुआ गाउन

खबरों की मानें तो प्रियंका का यह वेडिंग गाउन 1826 घंटे में बनकर तैयार हुआ था जिसमें 23 लाख सीक्वेंस से कारीगरी की गई थी।
 

डिजाइनर सब्यसाची के वेडिंग लहंगे में निकयंका

हिंदू रिवाज से हुई शादी में निकयंका ने डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का वेडिंग आउटफिट चुना। प्रियंका का हैंड इम्ब्रॉयडर्ड व हैंड क्रॉफ्टेड लहंगा उन्हें काफी सिंपल व सौबर लुक दे रहा था। वहीं निक जोनस सब्यसाची की आइवरी कलर की शेरवानी के साथ चिकनकारी शॉल लिए नबावी लुक में नजर आए। इसी के साथ उन्होंने चंदेरी टिशू साफा व रोज कट कलगी कैरी कीं। 

3720 घंटे में तैयार हुआ लहंगा

प्रियंका चोपड़ा के इस डिजाइनर लहंगे को बनाने में 3720 घंटे लगे थे जबकि तैयार करने के लिए स्पेशल कलकत्ता से 10 इम्ब्रॉयडर्ड बुलाए गए थे।


डिजाइनर फाल्गुनी शेन पिकॉक ने तैयार किया रिसेप्शन लहंगा

रिसेप्शन में भी प्रियंका चोपड़ा का स्टनिंग लुक दिखा। उन्होंने फाल्गुनी शेन पिकॉक के व्हाइट थ्रेड वर्क लहंगे के साथ डबल दुपट्टा कैरी किया। लहंगे की खासियत थी कि थ्रेड वर्क के साथ इसपर लाखों के स्पार्कली क्रिस्टल लगे थे।  प्रियंका ने मल्टी लेयर डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स वियर किए। वहीं निक भी इसी डिजाइनर के ब्लेक सूट में नजर आए।


12000 घंटे में तैयार हुआ रिसेप्शन आउटफिट

आपको बता दें कि प्रियंका के इस लहंगे को तैयार करने में लगभग 12000 घंटे लगे थे जबकि इसे बनाने में 80 कारीगर लगे थे।

Content Writer

Sunita Rajput