मुकेश अंबानी के बच्चों के शौक हैं निराले, अनंत अंबानी की 18 करोड़ की वॉच पर टिकी सभी की निगाहें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 06:34 PM (IST)

भारत में जब अमीरियत की बात आती है तो सिर्फ एक ही परिवारों का जिक्र होता है, वो है अंबानी परिवार।  मुकेश अंबानी और उनके परिवार से जुड़ी हर छाेट- बड़ी बात जानने के लिए लोग बेताब रहते हैं। समय समय पर अंबानी परिवार में होने वाले कार्यक्रमों में उनकी अमीरी का नमूना दिख ही जाता है।  नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में भी इस परिवार ने दिखा ही दिया कि उनके शौक कितने निराले हैं। 


मां नीता अंबानी की तरह उनके बच्चो भी महंगी चीजें ही पसंद करते हैं, तभी तो जून‍ियर अंबानी की घड़ी चर्चा में बनी हुई है। हमेशा की तरह इस इवेंट में भी अंबानी परिवार ने शाही  एंट्री ली। ऐसे में सभी की नजरें अनंत अंबानी के हाथ पर टिक गई, जिसमें उन्होंने करोड़ों की घड़ी पहनी थी। 


आम सी दिखने वाली इस  घड़ी की कीमत इतनी है कि आप इसमें एक नहीं कई घर खरीद सकते हैं। खबरों के मुताबिक  Patek Philippe ब्रांड की सुपर लग्जरी घड़ी की कीमत 18 करोड़ रुपये के करीब है। 


बताया जा रहा है कि इस घड़ी में रिवर्सिबल केस, इंडिपेंडेंट डायल और छह पेटेंटेड इनोवेशन जैसे कई फिचर्स हैं। खबरें हैं कि इस घड़ी को बनाने के लिए 100,000 घंटे का इस्तेमाल किया गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है ये घड़ी कितनी खास है। 


 अंबानी परिवार के छोटे बेटे को  घड़ी के अलावा कारों का भी शौक है। उनके पास रॉल्स रॉयस से लेकर बीएमडब्ल्यू समेत कई अन्य महंगी कारें हैं. अनंत अंबानी के पास रोल्स रॉयस फैंटम है, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है। 

Content Writer

vasudha