लाइट फूड और सूर्यनमस्कार है आरोही का फिटनेस सीक्रेट

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 11:11 AM (IST)

टी वी सीरियल 'मरजावां' की आरोही यानी अलीशा टीवी की खूबसूरत और परफेक्ट फिगर वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। फिगर को मेंटेन करने और खुद को फिट रखने के लिए वह बैलेंस डाइट के अलावा पिछले कई सालों से योग भी कर रही हैं। सबसे मजे की बात उन्होंने खुद अपने फिटनेस सीक्रेट के बारे में बताया है। अगर आप भी उनकी तरह फिगर पाना चाहते हैं तो उनका सीक्रेट जरूर अपनाएं। 

-दिन की शुरूआत 
अलीशा अपने दिन की शुरूआत योग से करती हैं। उनको स्ट्रेचिंग और अनुलोम-विलोम करना बहुत पसंद है। उनका कहना है, स्ट्रेचिंग से शरीर लचीलापन आता है और अनुलोम-विलोम से शांति मिलती है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

When u own your Breath nobody can Steal ur Energy ...

A post shared by Aalisha Panwar (@aalishapanwar157) on Jun 21, 2018 at 7:47am PDT

 

- 15 बार करती है सूर्यनमस्कार
अलीशा 15 बार सूर्यनमस्कार करती हैं। यह शोल्डर, पेट, बैक और थाईज सब के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सबसे अच्छी बात सूर्यनमस्कार को आप कहीं पर भी कर सकते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

#InternationalYogaDay #StayFit #StayBlessed 🙏😇❤️

A post shared by Aalisha Panwar (@aalishapanwar157) on Jun 21, 2018 at 7:43am PDT

 


- लाइट खाना है पसंद
अलीशा को लाइट खाना बहुत पसंद है। इसके साथ ही उनको हर दो घंटे बाद कुछ ना कुछ खाने के लिए जरूर चाहिए। अलीशा का कहना है ,'सलाद, ड्राय फ्रूट्, सूप या कोई भी फ्रूट आपको हर थोड़े देर में खाना चाहिए। मगर ध्यान रहें ज्यादा मसाले दार चीजों का सेवन करने से बचे।' 



 

Content Writer

Nisha thakur