सामने आई कैटरीना कैफ की हमशक्ल, फोटो देख खा जाएंगे धोखा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 17, 2020 - 10:54 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ सिर्फ अपने एक्टिंग ही नहीं बल्कि फिटनेस और खूबसूरती से भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। कैटरीना कैफ की कातिलाना अदा का हर कोई दीवाना है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं इन दिनों कैटरीना का चेहरा चर्चा में बना हुआ है। इस बात को हर कोई जानता है कि बाॅलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स हैं जिनके हमशकल्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब कैटरीना कैफ की हमशक्ल सामने आई है जिसका नाम अलिना राय है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alina Rai (@alinarai07)

 

अलिना राॅय एक सोशल मीडिया स्टार और माॅडल है। अलिना कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। अलिना को वैसे तो सब कैटरीना की हमशक्ल के नाम से पहचानते हैं। लेकिन उन्हें असल पहचान बादशाह के म्यूजिक वीडियो कमाल है से मिली। अलिना का कहना है कि जब वह मुंबई में आई तो लोगों ने कहा कि वह कैटरीना जैसी दिखती हैं। लेकिन अलिना का कहना है कि वह किसी के जैसा दिखना नहीं चाहती। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alina Rai (@alinarai07)

 

वह कहती हैं कि लोग उन्हें उनके लुक्स से पहचाने। अलिना कहती हैं कि वह कैटरीना के काम और मेहनत का सम्मान करती हैं। मगर बाॅलीवुड में उन्हें कैटरीना की हमशक्ल नहीं बल्कि उनके नाम के तौर पर पहचाना जाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alina Rai (@alinarai07)

 

वहीं अगर बात करें अलिना के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही 'साॅरी, आई एम लेट' और 'लखनऊ जंक्शन' में दिखाई देगी। फिल्म 'साॅरी, आई एम लेट' में वह मिथुन चक्रवर्ती के बेेटे महाअक्षय और निकिता सोनी के साथ नजर आएंगी। वहीं दूसरी फिल्म 'लखनऊ जंक्शन' में एक्ट्रेस राहुल राॅय और जाकिर हुसैन के साथ दिखाई देंगी।

Content Writer

Bhawna sharma