रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने पहनी 1 लाख की ड्रेस

punjabkesari.in Saturday, Sep 29, 2018 - 03:39 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का कल जन्मदिन था। रणबीर ने अपनी फैमिली और क्लोज फ्रेंड्ज के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट किया। बर्थ डे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

बर्थ डे सेलिब्रेशन की तस्वीरों में उनके साथ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखाई दे रही है। आलिया भी उनकी बर्थ डे पार्टी में शामिल हुईं। यही नहीं, रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की। तस्वीरों में आलिया केक बनाते हुए नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि यह केक आलिया ने किसी और के लिए नहीं बल्कि रणबीर के लिए बनाया है।

नीतू कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें आलिया, सोनी राजदान, रणबीर और खुद नीतू दिखाई दे रही है। इस दौरान आलिया ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत 1 लाख 30 हजार है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy 🎂 to my Friend Philosopher an Guide ❤️ loads of love and duas ❤️ #lovehim #bestintheworld #wise happy birthday @rimosky ❤️😘

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Sep 27, 2018 at 9:25pm PDT

Content Writer

Priya dhir