चूड़े की जगह आलिया ने पहनी हीरे की bangles , कपूर परिवार के इस रिवाज को नहीं किया पूरा

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 10:52 AM (IST)

दुल्हन बनने से पहले हर एक लड़की मिसेज कपूर के ब्राइडल लुक को देखना पसंद जरुर करेगी। हम बात कर रहे हैं हाल ही में दुल्हन बनी आलिया भट्ट की, जिन्होंने अपने लुक से एक नया Trend सेट कर दिया है।आलिया  ने अपने स्पेशल डे में मेकअप को ज्यादा Importance नहीं दी और इसी बात ने उन्हे सबसे अलग बना दिया।

वैसे तो आलिया ने कपूर परिवार के सभी रिती रिवाज को फॉलो किया लेकिन एक सेरेमनी को वह पूरा नहीं कर पाई। पंजाबी वेडिंग में सबसे अहम माने जाने वाली चूड़ा सेरेमनी आलिया- रणबीर की शादी  में नहीं की गई। चूड़े की जगह उन्होंने हीरे की बैंग्लस और लाल चूड‍़ियां पहनी थी।


चूड़ा सेरेमनी ना करने की वजह आलिया का हॉलीवुड डेब्यू बताया जा रहा है। दरअसल पंजाबी रिती रिवाज के अनुसार चूड़ा सेरेमनी होने के बाद दुल्हन को कम से कम 40 दिन तक उसे पहनकर रखना होता है।  फिल्म की शूटिंग के दौरान चूड़ा पहनना संभव नहीं था, इसलिए इस सेरेमनी को ना करना ही ठीक समझा गया।


अपनी  हाथ से रंगी हुई आइवरी कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनकर रणबीर की दुल्हनिया बनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक हाथ से बुने हुए कढ़ाईदार कपड़े का घूंघट लिया था। सब्यसाची के इस डिजाइनर साड़ी के साथ उन्होंने  नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक माथा पट्टी कैरी की थी।

Content Writer

vasudha