GR8 Women Awards: बैकलेस रेड गाउन में दिखा आलिया का ग्लैमरस लुक

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 01:20 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): दुबई में कल 7th GR8 Women Awards फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। अवार्ड फंक्शन में आलिया रेड बैकलेस गाउन में नजर आईं। गाउन में आलिया की ब्रा स्ट्रेप्स भी दिखाई दे रही थी। हेयरस्टाइल में आलिया ने हेयरबन बनाया हुआ था और डार्क कलर की रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। 

वहीं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड यूलिया वंतूर भी दिखाई दीं। उन्होंने व्हाइट कलर का स्ट्रेपलेस गाउन वियर किया था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। यूलिया का गाउन डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था। फुटवियर में यूलिया ने हील्स पहनी थी। शो में ईशा गुप्ता स्टनिंग लुक में दिखाई दीं। उन्होंने सिल्वर कलर का हैवी गाउन वियर किया था।

बेफिक्रे एक्ट्रेस वाणी कपूर अवार्ड फंक्शन में अनामिका खन्ना के डिजाइनर आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने आउटफिट के साथ लॉन्ग जैकेट वियर की थी। आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर कलर की हील्स वियर की थी। इसके अलावा फ़राह खान, अनुष्का रंजन  और अमेरिकी सिंगर लिंडसे लोहान भी अवार्ड फंक्शन में शामिल हुए।

वाणी कपूर 


 

Punjab Kesari