आलिया ने शेयर की मेहंदी की Inside Pictures, रणबीर ने कुछ इस तरह किया पिता को याद

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 12:21 PM (IST)

सोशल मीडिया इन दिनों  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरों से भरा हुआ है। जहां भी देखो बस ये क्यूट कपल ही छाया हुआ है। शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करने के बाद आलिया ने अब मेहंदी सेरेमनी की बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की है।


इन तस्वीरों में दूल्हा- दुल्हन के साथ साथ कपूर और भट्ट परिवार की खुशी भी देखने लायक की। एक के बाद एक शेयर की गई तस्वीरों पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। शादी की तरह इस बार भी आलिया का अंदाज देखने लायक है।


आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा- यह प्यार से भरा दिन था। ढेर सारे फ्रेंच फ्राइज़, लड़केवालों का सरप्राइज परफॉर्मेंस, अयान का डीजे बजाना, मिस्टर कपूर द्वारा एक बड़ा सरप्राइज। इस पोस्ट के जरिए आलिया ने बताया कि मेहंदी सेरेमनी के दिन उनके लिए एक खास Performance दी गई।

 


 
इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि आलिया अपने दोस्तों के साथ मस्ती कर रही है। वहीं एक तस्वीर में रणबीर अपनी दुल्हनिया पर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही हैं।


वहीं एक और तस्वीर में रणबीर अपनी मां नीतू कपूर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में रणबीर का हाथ दिखाई दे रहा है, जिसमें मेहंदी से आलिया लिखा हुआ है।

इस बीच  रणबीर की एक तस्वीर ने सभी को भावुक कर दिया। इसमें वह अपने पिता ऋषि कपूर की तस्वीर को हाथ में लेकर खड़े हैं। इस पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं।

 

Content Writer

vasudha