आलिया की नन्ही राहा और प्रियंका की लाडली मालती ने भी खेली होली,  दोनों की क्यूटनेस ने जीता दिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 01:09 PM (IST)

रंगों का त्योहार होली सोमवार को देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अब होली का त्योहार हो और बॉलीवुड का जिक्र ना हो ऐसा तो हाे नहीं सकता। इन दिन सेलेब्स में होली के रंग में रंगे दिखाई दिए, पर इस दिन को खास बनाया दो क्यूट बच्चियों ने जिन्हाेंने अपनी मासूमियत से दिल जीतने का काम किया। इन दोनों बच्चियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, यकीन मानिए इन्हें देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। 


इन दिनों अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के साथ इंडिया घुमने आई मालती साेशल मीडिया पर छाई हुई है। क्यूट मालती ने कल अपनी मां और बाकी परिवार वालों के साथ जमकर होली खेली। सामने आई फोटोज में पूरा चोपड़ा खानदान दिख रहा है। मनारा चोपड़ा, उनकी बहन मधु चोपड़ा से लेकर परिणीति चोपड़ा के पिता तक सब मस्ती करते नजर आए। 


निक के साथ डांस करते हुए और मालती को गोद में लिए हुए प्रियंका की कई तस्वीरें और वीडियोने इंस्टाग्राम पर शेयर की जा रही हैं। मां की गोद में मालती होली को खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। साथ में उनकी प्यारी सी स्माइल किसी का भी दिल जीत ले। 


वहीं दूसरी तरफ बात करते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की जो अपनी क्यूटनेस के चलते हर तरफ छाई रहती है। इन नन्ही परी ने भी अपने मम्मी- पापा के साथ होली सेलिब्रेट की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साउथ एक्ट्रेस Nadiya Moidu दोनों बॉलीवुड सितारों को रंग लगा रही हैं, जबकि राहा अपनी मां के बगल में खड़ी हैरानी और उमंग से सब देख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nadiya Moidu (@simply.nadiya)

वीडियो में देख सकते हैं कि नादिया पहले रणबीर के चेहरे पर रंग लगाती हैं, इसके बाद वह आलिया के पास पहुंचती है जैसे ही वह रंग लगाने लगती है तो पास खड़ी राहा बेहद ध्यान से सब देख रही है, वह समझने की कोशिश कर रही हैं कि ये सब क्या हो रहा है। राहा के एक्सप्रेशन से कई फैन्स का ध्यान खींचा, लोग उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 
 

Content Writer

vasudha