खुशखबरी! शुरू हुई आलिया- रणबीर की शादी की रस्में, नीतू कपूर ने यूं जाहिर की अपनी खुशी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 13, 2022 - 01:04 PM (IST)

रणबीर कपूर और आल‍िया भट्ट के चाहने वालों के लिए आज का दिन काफी बड़ा है। सालों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ये दोनों शादी करने जा रहे हैं, जिसकी रस्में शुरू हो चुकी है। आज आल‍िया और रणबीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई है।


बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को गणेश पूजन के बाद मेहंदी सेरेमनी है, जिसमें शामिल होने के लिए  रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर  रणबीर के बांद्रा स्थ‍ित घर वास्तु में पहुंच गए हैं। इस दौरान रणबीर की बुआ रीमा जैन, भांजी समारा, ऋतु नंदा भी नजर आई।

बेटे की शादी की खुशी नीतू कपूर के चेहरे पर साफ नजर आई। उन्होंने कार के अंदर से ही हाथ जोड़कर पैपराजी का अभ‍िवादन किया।  वहीं बहन रिद्धिमा भी सभी को हाथ दिखाकर 'हाय' करती हुई नजर आई।

होने वाली सास के लुक की बात करें तो हल्के हरे रंग के सूट में  नीतू कपूर बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं रिद्धिमा भी traditional Outfit में सुंदर दिख रही है। खबरें हं कि मेहंदी दोपहर 1 से 2 बजे के बीच होगी, इसके बाद देर रात  संगीत सेरेमनी शुरु होगी।

Content Writer

vasudha