कपूर खानदान की बहू बनते ही बदला आलिया का लुक, संस्कारी बहू ने जीत लिया दिल

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 01:17 PM (IST)

बी टाउन की सबसे फेमस शादी की चर्चाएं अभी भी जारी है। रणबीर कपूर के साथ शादी के पवित्र रिश्ते में बंधने के बाद आलिया भट्ट बदली- बदली दिखाई दे रही है। चुलबुली आलिया अब एक संस्कारी बहू की तरह दिखती है।

शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पोर्ट हुई आलिया  सूट में नजर आई। लाइट पिंक के प्लाजो सूट में आलिया को  देखकर हर निगाहें उन्हीं पर थम गई थी। वह इसमें बेहद प्यारी लग रही थी।

माथे पर एक छोटी सी बिंदी ने आलिया की खूबूरती पर चार चांद लगा दिया। हालांकि ऐक्ट्रेस ने चूड़ा नहीं पहना था लेकिन मेहंदी अभी भी उनके हाथों में रची दिखाई दे रही थी।

प्रिंटेड सूट के साथ उन्होंने मैंचिंग दुपट्टा भी कैरी किया था। सिंपल और खूबसूरत लुक में घर से बाहर निकली आलिया इस दौरान अपनी सगाई की अंगूठी Flaunt करती दिखाई दी।

साथ में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी उनके साथ थे। बताया जा रहा है कि वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए जैसलमेर रवाना हुईं

 

 

Content Writer

vasudha