शादी के दो महीने बाद Pregnant हुई आलिया ! फैंस के साथ शेयर की Good News

punjabkesari.in Monday, Jun 27, 2022 - 11:21 AM (IST)

बॉलीवुड के पॉवर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर जल्द ही खुशियां आने वाली है। शादी के दो महीने बाद ही आलिया प्रेग्नेंट है और जल्द ही उनके घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। ये हम नहीं कह रहे ये आलिया का वो पोस्ट कह रहा है, जिसे उन्होंने अभी शेयर किया है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं, वहीं रणबीर उनके साथ बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर देख रहे हैं, जिसमें दिल बना हुआ है। इस तस्वीर के साथ आलिया ने अपने कैप्शन में लिखा- "हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।


इतना ही नहीं अगली तस्वीर जो उन्होंने शेयर की है, उसमें एक शेर अपने परिवार के साथ बैठा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के वायरल होते ही कमैंट की बहार आ गई। जहां कुछ लोग उन्हे बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं कुछ हैरानी जता रहे हैं। 


एक यूजर ने सवाल किया कि- ये सच्चाई है या फिल्म की शूटिंग चल रही है। खैर यह तो हम भी नहीं जानते की सच्चाई क्या है। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं।


 

Content Writer

vasudha