आलिया को Ex से मिले लाखों के वेडिंग गिफ्ट्स! दीपिका- कैटरीना ने भी दी बेशकीमती चीज

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 11:33 AM (IST)

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी साल 2022 की सबसे बड़ी हाईलाइट रही। फैंस का लंबा इंतजार 14 अप्रैल को उस समय खत्म हो गया जब यह क्यूट कपल  दूल्हा- दुल्हन के रूप में सबके सामने आया। इन दोनों को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। कपल की ड्रीमी वेडिंग एलबम पर तो लाेगों ने खूब प्यार लुटाया। सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्रिटीज ने भी अपने- अपने अंदाज मे इस जोड़े के साथ खुशियां मनाई।

बॉलीवुड की इस न्यूली मैरिड कपल ने शादी के दो दिन बाद  बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक पार्टी होस्ट की थी, जिसमें कई सेलेब्स ने रंग जमाया था। मस्ती करने के साथ- साथ सेलेब्रिटीज ने  रणबीर-आलिया पर तोहफों की बहार कर दी। दोनों के एक्स गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड ने भी दिल खाेलते हुए लाखों के तोहफे दिए।


खबरों की मानें तो रणबीर कपूर की एक्स-गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने कपल को  चोपार्ड ब्रांड की घड़ियां गिफ्ट की है। दीपिका चोपार्ड की ब्रांड एम्बैसडर हैं और इसकी घड़ियों की कीमत की बात की जाए तो यह 15 लाख रुपए के आस-पास है। शादी के दिन भी दीपिका ने आलिया के पोस्ट पर कमेंट कर  लिखा- आप दोनों का जीवन प्यार और खुशियों से भरा हो।’’


वहीं कैटरीना भी तोहफे देने के मामले में किसी से कम नहीं रही। उन्होंने भी आलिया को एक प्लैटिनम ब्रेसलेट गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत  पर 14.5 लाख रुपये बताई गई है। बताया जा रहा है कि  प्रियंका चोपड़ा ने भी आलिया को गिफ्ट में एक डायमंड नेकलेस भेजा है, जिसकी कीमत 9 लाख रुपए के आस पास है।


वहीं रणबीर ही नहीं आलिया के  एक्स बॉयफ्रेंड ने भी तोहफे भेजकर कपल पर प्यार लुटाया। बताया जा रहा है कि  एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया को एक लग्ज़री हैंडबैग गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए है। वरुण धवन ने भी आलिया भट्ट को गुच्ची के हाई हील सैंडल गिफ्ट किए हैं, जिनकी कीमत 4 लाख रुपये है। खबरें तो यह भी है कि  रणवीर सिंह ने इस कपल को गिफ्ट में एक बाइक 'कावासाकी निंजा एच2 आर' दी है।

 

Content Writer

vasudha