68th Filmfare Awards: आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी की झोली में आए 10 अवॉर्ड, राजकुमार राव बने बेस्ट एक्टर

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2023 - 10:17 AM (IST)

कल की शाम सितारों के लिए बेहद खास रही। जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में भारतीय स‍िनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्‍कार 68वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं की घोषणा की गई। इस बार अवॉर्ड फंक्शन की मेजबानी सुपरस्टार सलमान खान ने की। इस दौरान आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी ने कुल 10 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

PunjabKesari
बीती रात  रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हस्तियाें का एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिला। फिल्मफेयर के बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जहां राजकुमार राव के नाम रहा तो वही बेस्ट एक्ट्रेस का ताज आलिया भट्ट के सिर सजा। बेस्ट फिल्म का पुरस्कार 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' और बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड इसी फ‍िल्‍म के लिए संजय लीला भंसाली ने जीता। यानी कि इस इवेंट में गंगूबाई का ही जलवा देखने को मिला। 

PunjabKesari
गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को बेस्ट डॉयलॉग का अवार्ड मिला।  बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए शीतल शर्मा और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे ने अवॉर्ड अपने नाम किया। वहीं इसी फिल्म के ढोलिड़ा गाे  के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड कृति महेश ने जीता। बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए सुदीप चटर्जी को अवॉर्ड मिला। 

PunjabKesari
वही जाने- माने गायक अरिजीत सिंह को 'ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' के लिए बेस्ट प्लैबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को VFX के लिए भी अवॉर्ड मिला। इस बार  'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' और 'बधाई दो' के बीच टक्कर रही । संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ने जहां 10 अवॉर्ड अपने नाम किए तो वहीं  हर्षवर्धन कुलकर्णी की 'बधाई दो' भी 6 अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। 

PunjabKesari

 दिग्‍गज एक्‍टर प्रेम चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। इतना ही नहीं अनिल कपूर  भी फिल्म जुग जुग जियो के लिए बेस्ट स्पोटिंग रोल (MALE) का अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे। शीबा चड्ढा को फिल्म बधाई दो के लिए स्पोटिंग रोल (FEMALE) का अवॉर्ड मिला। भूमि पेडनेकर को फिल्म बधाई दो और तब्बू को फिल्म भूल भुलैया 2 के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (FEMALE) अवॉर्ड मिला। 

 

PunjabKesari

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2023 के विनर्स की लिस्ट 

बेस्ट एक्टर:  राजकुमार राव (बधाई दो)

बेस्ट एक्ट्रेस: आलिया भट्ट ( गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर मेल- अनिल कपूर ( जुग जुग जियो )

बेस्ट सपोर्टिंग रोल फॉर फीमेल- शीबा चड्ढा (बधाई दो)

 बेस्ट डायलॉग- प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ ( गंगूबाई काठियावाड़ी)

 बेस्ट कहानी- अक्षत घिल्डियाल और सुमन अधिकारी (बधाई दो)

बेस्ट डेब्यू, मेल- अंकुश गेदम ( झुंड)

बेस्ट डेब्यू, फीमेल- एंड्रिया केविचुसा (अनेक)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- जसपाल सिंह संधू और राजीव बरनवाल (वध)

बेस्ट लीरिक्स- अमिताभ भट्टाचार्य  (ब्रह्मास्त्र: भाग एक - शिव सॉन्ग केसरिया)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (ब्रह्मास्त्र सॉन्ग केसरिया)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर, फीमेल- कविता सेठ }जुग जुग जीयो सॉन्ग रंगिसारी)

बेस्ट कोरियोग्राफी- गंगूबाई काठियावाड़ी की धोलिदा के लिए कृति महेश

बेस्ट कोरियोग्राफी- सुदीप चटर्जी, (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्शन- परवेज शेख, (विक्रम वेधा)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static