सालों बाद 'राधा तेरी चुनरी' पर जमकर नाची आलिया, करण जौहर ने भी लगाए ठुमके

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 01:02 PM (IST)

रणबीर कपूर की दुल्हनिया  ने एक बार अपने फेमस गाने  'राधा तेरी चुनरी' पर डांस कर तहलका मचा दिया। संगीत सेरेमनी में आलिया ने करण जौहर के साथ जमकर ठुमके लगाए। सालों बाद डेब्यू फिल्म के गाने पर आलिया को नाचता देख लोग बहुत खुश हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


दरअसल  सोशल मीडिया पर एक के बाद एक रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं। नए वीडियाे में वह अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने राधा पर डांस करती नजर आ रही है, इस दौरान करण जौहर भी उनका साथ दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


वहीं एक और वीडियो में रण्बीर और आलिया शाहरुख खान की फिल्म के गाने छैया-छैया पर थिरकते हुए नजर अ रहे हैं। इसै दाैरान आलिया अपने पति की बाहो में खाेई हुई है। संगीत में आलिया ने रेड कलर का सूट पहना है तो वहीं रणबीर ने कुर्ता पायजामा के साथ रेड कलर की जैकेट का पेयर बनाया हुआ है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


बता दें कि  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने वीरवार को करीबी संबंधियों और दोस्तों की मौजूदगी में अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में शादी रचा ली है। दोनों अपने नए जीवन को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Content Writer

vasudha