प्रियंका को पीछे छोड़ आलिया ने खूबसूरती में मारी बाजी, जानिए 10 टॉप लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 12:03 PM (IST)

अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्म के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहती है। वहीं हाल ही में लंदन में हुए एक सर्वे के अनुसार आलिया ने बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ते हुए एशिया की सबसे खूबसूरत महिला चुनी गई है। आलिया को इस साल की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया गया है वहीं दीपिका पादुकोण इस दशक की सबसे ब्यूटीफुल महिला चुनी गई है। वहीं इस लिस्ट में दीपिका सबसे टॉप पर रही थी। यह सर्वे ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से हुआ था।

 

एशिया की सबसे खूबसूरत महिला चुने जाने पर आलिया ने कहा, 'मेरा मानना है कि सच्ची सुंदरता जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा होती है। हम बूढ़े हो जाएंगे, कैसे दिखते हैं यह समय के साथ बदल जाएगा लेकिन आपका दिल से अच्छा होना आपको हमेशा खूबसूरत बनाए रखेगा। 

वहीं आलिया के काम की बात करें तो इस साल आलिया की दो फिल्में कलंक और गली ब्वॉय आई है। जिसमें से गली ब्वॉय 2020 ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री है। वहीं कलंक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

लिस्ट में शामिल रही ये 10 महिलाएं 

इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान तीसरे, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान चौथे, सुरभि चंदना ने पांचवा, कैटरीना कैफ ने छठा, शिवांगी जोशी ने सातवां, निया शर्मा ने आठवां, मेहविश हयात ने नौवां, प्रियंका चोपड़ा ने 10वां स्थान हासिल किया।

 

Content Writer

khushboo aggarwal