ये 5 सुपरफूड्स हैं Alia Bhatt का वेट लॉस सीक्रेट

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 05:12 PM (IST)

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी फिटनेस को लेकर जानी जाती हैं। वो हमेशा हेल्दी डाइट लेती हैं, जिसके चलते ही बेटी राहा के जन्म के बाद भी वो काफी फिट हैं। बेटी राहा के जन्म के बाद एक्ट्रेस ने एक्सरसाइज पर तो फोकस किया ही, साथ में अपनी डाइट को भी काफी बैलेंस रखा है। अगर आप भी आलिया की तरह फिट रहना चाहती हैं तो एक्ट्रेस की ये टिप्स फॉलो करें....

हर्बल टी

दूध वाली चाय की जगह हर्बल टी पीएं। ये वेट लॉस में मदद करती है। वहीं एक्ट्रेस चाय और कॉफी की भी चुस्की लेती हैं बिना चीनी के।

फ्रूट्स

हमारे पेरेंट्स ऐसे ही नहीं हमें फ्रूट्स खिलाने पर जोर देते हैं। फ्रूट्स में calories बहुत कम होती हैं और इससे वेट में कंट्रोल में रहता है। एक्ट्रेस seasonal fruits और बाउल भरकर पपीता खाना पसंद करती हैं।

क्विनोआ के साथ चिकन

क्विनोआ  में भरपूर मात्रा में फाइबर और anti-oxidiants होते हैं  जो काफी हद तक वजन घटाने में मददगार होता है। एक्ट्रेस अक्सर लंच में क्विनोआ के साथ चिकन लेती हैं।

वेजिटेबल जूस

वेजिटेबल और फ्रूट जूस को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे वेट लॉस में काफी मदद मिलती है और ये बहुत हेल्दी भी होता है। आलिया हर दिन फ्रूट या वेजिटेबल का जूस पीना पसंद करती हैं।

जोहर और बाजरा

वहीं जोहर और बाजरा की रोटी भी वेट लॉस करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप इन्हें अपनी डाइट में गर्मियों और सर्दियों में एड कर सकती हैं।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur