Alia ने सासू मां के साथ की Twinning, Bobby की बीवी ने Fashion में छोड़ा B-Town को पीछे

punjabkesari.in Friday, Dec 01, 2023 - 07:07 PM (IST)

बी-टाउन में इवेंट होते ही रहते हैं कल 'Animal' की स्क्रीनिंग और NMACC आर्ट शो 'पॉप फ़ेम, लव और पावर' का लॉंच इवेंट रहा जहां सितारे नजर आए। दोनों ही इवेंट जीयो वर्ल्ड प्लाज़ा में हुए लेकिन इवेंट से पहले आपको बता दे Newly Married कपल रणदीप हूडा और लीन लैशराम एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। रणदीप ऑल वाइट में दिखे वहीं लीन रेड सूट में दिखीं। लीन का सूट भी सिम्पल था और मेकअप भी। दोनों को इतने सिम्पल लुक में देखकर यूज़र्स बहुत खुश हुए और बधाई देते दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अब बात करते हैं इवेंट्स की, आलिया जहां सासू मां नीतू कपूर के साथ नजर आई वही ईशा अम्बानी गोल्डन ड्रेस में पोज देती दिखी। ईशा ने गोल्डन फ़्रिंज ड्रेस पहनी थी। ईशा बहुत ही सॉफ़्ट नेचर की हैं और पेप्स को प्यार से पोज देती ही नजर आती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आलिया भट्ट सासू मा नीतू कपूर के साथ एंटर हुई। दोनों ही ब्लैक आउट्फ़िट में नजर आई और दोनों के हाथ में ब्लैक मिनी बैग नजर आया। ऐसा लग रहा था आज आलिया नीतू ने ट्विंनिंग की है। आलिया ने व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेज़र और पैंट पहनी थी। आलिया के साथ उनका परिवार भी नजर आया। सोनी राज़दान और शाहीन भट्ट भी कैजुअल में ही दिखे। 

 

 

रश्मिका मंदाना टेन ब्राउन कलर की वन पीस ड्रेस में रणबीर कपूर के साथ नजर आई और अनिल, बॉबी, भूषण कुमार और बाक़ी सारी टीम एक साथ ही दिखी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

 

'ऐनिमल' में बॉबी देओल भी खास अन्दाज़ में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल स्क्रीनिंग में वाइफ तान्या और बेटे आर्यमन की साथ नजर आए। तान्या बोल्ड लुक में दिखी। तान्या ने ब्लैक आउट्फ़िट के साथ ब्लेज़र केप स्टाइल में कैरी किया था।

 

 

वही करण देओल वाइफ़ द्रिशा के साथ स्क्रीनिंग अटेंड करते दिखे। दोनों ही क्यूट लग रहे थे।

 

 

फ़िल्म स्क्रीनिंग और नीता अम्बानी कल्चर इवेंट में भूमि, सोनम कपूर भी सक्रीनिंग पर नजर आई। 

 

Content Writer

Vandana