शादी पर बोली आलिया, सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 04:05 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले काफी समय से लाइमलाइट में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की और अब वो करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंची। शो में पहुंची आलिया ने सुहागरात को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुन सभी हैरान हुए।

करण के शो में पहुंची आलिया ने की सुहागरात पर बात

दरअसल, करण जौहर ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया पर शो 'कॉफी विद करण' 7  के पहले एपिसोड का प्रोमो शेयर किया। इस शो के पहले गेस्ट बने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। शो में पहुंची आलिया से करण जौहर पूछते हैं कि शादी को लेकर ऐसा कौन सा मिथ है जो सात फेरे लेते ही टूट गया. इस पर आलिया कहती है कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं होती क्योंकि आप बहुत थके होते हो. यह सुनकर रणवीर और करण दोनों के दोनों हंसने लग जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसी शो में करण जौहर आलि‍या भट्ट से पूछते हैं कि उनकी बेस्‍ट ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री क‍िसके साथ अच्छी है. इसके लिए करण उन्हें  रणवीर स‍िंह और वरुण धवन के नाम का ऑप्शन देते हैं, सवाल सुनते ही आलि‍या सोच में पड़ जाती हैं. लेकिन आल‍िया का जवाब सुनते ही रणवीर इतना नाराज होते हैं कि काउच से उठकर शो से बाहर ही जाने लगते हैं. करण उन्हें वापस बुलाते  हैं हालांकि ये सब बस एक मस्ती थी। रणवीर ने मजाक में आलिया को दोस्त के नाम पर कलंक बताया।

आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन रो पड़े थे करण

बता दें कि आलिया भट्ट करण जौहर के काफी करीब है। करण आलिया को अपनी बेटी मानते है। हाल में ही करण ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब आलिया ने उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो उनका क्या रिएक्शन था। करण कहते है, ‘मैं रोने लगा था। वह मेरे ऑफिस आई। मुझे याद है मेरे बाल बिखरे थे और मैं हूडी के साथ टोपी पहनकर बैठा था। और उसने मुझे ये बताया। और मेरा पहला इमोशन था मैं बस रोने लगा और उसने मुझे गले लगा लिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

आगे करण ने कहा, ‘मेरा रिएक्शन ऐसा था कि मैं यकीन नहीं कर सकता कि तुम्हारा बेबी आने वाला है। यह ऐसा था कि आपके बेबी को बेबी होना है। यह मेरे लिए बहुत भावुक क्षण था। अभी भी ऐसा ही है। मैंने उसे एक लड़की से कमाल की आर्टिस्ट में ट्रांसफॉर्म होते देखा है। मुझे उस पर बहुत गर्व है। क्योंकि सच में एक पैरेंट होने का मेरा पहला मौका था। वह 17 साल की उम्र में मेरे ऑफिस में आई थी। वह आज 29 साल की है। पिछले 12 साल हम दोनों के लिए जादुई रहे हैं क्योंकि मैं उसके साथ इतना मजबूत बॉन्ड साझा करता हूं। मैं उसके बच्चे को अपनी बाहों में लेने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। यह एक इमोशनल पल होगा।‘

 


 

Content Writer

Priya dhir