सिंपल और देसी लुक में दिखी Mom To Be आलिया भट्ट, तस्वीरों में नजर आया बेबी बंप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 06:09 PM (IST)

बॉलीवुड की चुलबुली और क्यूट अदाओं से सबका दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। शादी के कुछ महीनों के बाद ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को मां बनने की न्यूज देकर चौंका ही दिया था। आलिया की इस पोस्ट के बाद फैंस के काफी अलग-अलग रिएक्शन भी आए थे। कुछ लोगों ने आलिया को बधाई दी, तो वहीं कुछ ने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया। न्यूज शेयर करने के बाद अब हाल ही में एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म डार्लिंग्स के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में गई थी। 

देसी लुक में दिखी आलिया 

मॉम टू भी आलिया भट्ट ट्रेलर लॉन्च इवेंट में बिल्कुल देसी लुक में दिखाई दी। एक्ट्रेस की ड्रेस की अगर बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का शरारा सूट पहना था। सिंपल और देसी आउटफिट में एक्ट्रेस काफी सुंदर दिख रही थी। आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिखाई दे रहा था। एक्ट्रेस अपने इस लुक में मीडिया को भी काफी पोज देते नजर आई। आलिया का सिंपल लुक में यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

डार्लिंग्स में शेफाली शाह के साथ आएंगी नजर 

अगर बात आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स की बात करें तो एक्ट्रेस इसमें शेफाली शाह के साथ दिखाई देने वाली हैं। आलिया की फिल्म डार्लिंग्स का ट्रेलर भी रिलज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे फैंस का काफी प्यार भी मिल रहा है। आलिया की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की जा रही है। आलिया की फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है। 

शूटिंग कर वापस पहुंची आलिया

रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस हाल ही में अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग पूरी करके भारतवापस आई हैं। आलिया को बेबी बंप के साथ एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था। अगर बात आलिया और रणवीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो जल्दी ही दोनों पहली बार पर्दे पर साथ दिखाई देने वाले हैं। कपल फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ में नजर आने वाले हैं। 

Content Writer

palak