'रॉकी और रानी' के टीजर में छा गया आलिया का Look, 1 मिनट में दिखी 20 अलग-अलग साड़ियाें में

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2023 - 12:08 PM (IST)

 बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर आखिरकार रिलीज हो ही गया। फिल्म के टीजर में रणवीर सिंह और आलिया की जबरदस्त रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, इसमें फैमिली, ड्रामा, मसाला और रोमांस सब कुछ एक साथ देखने काे मिलेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर शेयर करते हुए लिखा-,‘मेरे दिल के टुकड़े की पहली झलक आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं। मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि आखिरकार यह आपके सामने है। देखें और प्यार दें। टीजर रिलीज। 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में।'


मल्टीस स्टारर फिल्म  में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। वैसे तो टीजर में सभी दमदार लग रहे हैं, लेकिन  आलिया के साड़ी लुक्स ने सभी का ध्यान अपनी और खींचने का काम किया।  1 मिनट 16 सेकंड के टीजर में वह एक- दो नहीं बल्कि  20 अलग-अलग साड़ियाें में नजर आई। 


एक जगह आलिया यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'चांदनी' में श्रीदेवी के लुक से मिलती-जुलती मनीष मल्होत्रा की साड़ी पहने हुए नजर आई। पूरे टीजर में वो सबसे ज्यादा शिफॉन साड़ियों में नजर आईं है, इस दौरान उन्होंने हर रंग को चूज किया है।


 वैसे तो आलिया हमेशा अपने लुक्स और फैशन से Trend सेट करती आ रही है, लेकिन इस बार उनकी साड़ी कलेक्शन ने धमाल मचा दिया। अगर आपको भी प्लेन साड़ियां पहनने का शौक है तो  ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का टीजर पर एकनजर जरूर डालें, यहां आपको आलिया के लुक से कई आइडियाज मिल जाएंगे। 

Content Writer

vasudha