Alia का मोतियों वाला Blouse Design ट्रेंड में, 30 साल पुरानी साड़ी और 20 करोड़ का हार चर्चा में

punjabkesari.in Sunday, Mar 31, 2024 - 01:07 PM (IST)

आलिया भट्ट हाल ही में लंदन में हुए एक चैरिटी इवेंट होप गाला में नजर आई। इस इवेंट को आलिया भट्ट ने होस्ट किया जिसे सलाम बॉम्बे फाउंडेशन की ओर से ऑर्गेनाइज किया गया था। इस दौरान आलिया भट्ट को दो जबरदस्त लुक में देखा गया था जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं। साथ ही में आलिया का गाया गाना ‘इक कुड़ी’ भी काफी वायरल हो रहा है।

1. आलिया ने एक तो व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी और एक वाइन कलर का गाउन।  जहां एक तरफ उनकी 30 साल पहले साल 1994 की बनाई साड़ी के चर्चे हो रहे हैं, वही गाउन के साथ पहनी उनकी महंगी और रॉयल ज्वैलरी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


मेन इवेंट के लिए आलिया ने सेलिब्रेटी डिजाइनर अबुजानी संदीप खोसला की विंटेज साड़ी चूज की। यह हैंडमेड आइवरी फ्लोरल रेशम साड़ी को 30 साल पहले बनाया गया था। इस साड़ी के साथ आलिया ने स्टाइलिश ब्लाउज कैरी किया था जिसका बैक डिजाइन पूरा मोतियों से सजा था।



अबू जानी-संदीप खोसला ने अपने इंस्टा पेज पर इस साड़ी की पूरी डिटेल साझा की है। कैप्शन में उन्होंने बताया कि कैसे  3500 घंटों की मेहनत के बाद यह बनकर तैयार हुई थी। साड़ी और डिजाइन का कलर कॉन्बिनेशन इसे क्लासी बनाने का काम कर रहा था। साड़ी के साथ कैरी किया गया ब्लाउज आगे से सिंपल था लेकिन पीछे से मोतियों का इस्तेमाल किया गया था।


2. वहीं दूसरी  स्ट्रैपी गाउन लुक के साथ आलिया ने मैचिंग ज्वैलरी और रिंग पहनी थी। आलिया की ज्वैलरी ही सबसे खास थी जो बुल्गारी लेबल की बताई जा रही है। वेबसाइट के मुताबिक, ये बुलगारी नेकलेस-रिंग की कीमत करीब 20 करोड़ रुपए है।



3. मोतियों की बात करें तो आलिया को पर्ल बहुत पसंद हैं और उनपर ये खूब जंचते भी हैं। फिर वो मोतियों से बनी ज्वैलरी हो या ड्रेस। हाल ही पोचर मूवी के रिलीज इवेंट में आलिया ने ब्लैक कलर की साड़ी पहनी थी जिसके बॉर्डर पर बारीक गोल्डन किनारी लगी थी हालांकि साड़ी के पल्लू पर भी  इसके साथ आलिया ने बारीक स्ट्रेप वाला ब्लाउज कैरी किया था और साथ में पहनी थी पर्ल ज्यूलरी। गले में उन्होंने लेयर्ड पर्ल चौकर पहना था और साथ में मैचिंग पर्ल स्टड। इस लुक को काफी पसंद किया गया था हालांकि कुछ ने तो उन्हें दीपिका की कॉपी कह दिया था।



4. इससे पहले भी आलिया एक पर्ल से सजी ड्रेस पहन चुकी हैं। पर्ल से डिटेलिंग में सजा फ्रॉक गाउन उन्होंने कांस फिल्म फेस्टिवल में पहना था। आलिया भट्ट ने कांस में मोतियों का जादू दिखाया था और अपने डेब्यू में ही उन्होंने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने सिंडरेल्ला लुक देने वाला पर्ल गाउन पहना था जिसपर 1 लाख के क़रीब मोती लगे थे। इसके साथ आलिया ने जेवेल्लेरी भी Pearls की ही पहनी थी।

 

Content Writer

Vandana