एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की  संगीत सेरेमनी में छाया BFF आलिया भट्ट का  No Makeup लुक

punjabkesari.in Saturday, Nov 20, 2021 - 10:58 AM (IST)

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट से पहले उनकी BFF एक्ट्रेस अनुष्का रंजन दुल्हन बनने जा रही हैं। वो स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 स्टार आदित्य सील के साथ 21 नवंबर यानी कि कल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।  उनके घर में शादी का  जश्न शुरू हो गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रही हैं।

 ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ सुजैन खान समेत कई सेलेब्स  अनुष्का की मेहंदी सेरेमनी में मस्ती करते नजर आए। आलिया भट्ट भी नो मेकअप लुक में सेरेमनी में शामिल हुई।  रेड कलर की एथनिक आउटफिट में आलिया काफी प्यारी लग रही थी। उनके सिंपल अवतार की हर कोई तारीफ कर रहा है। 

इससे पहले अनुष्का की बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें क्रिस्टल डिसूजा, वाणी कपूर, सुजैन खान, अली गोनी और अर्सलान गोनी समेत कई सेलेब्स धमाल मचाते दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान अनुष्का भावुक भी हो गई थी। 


अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का ने कुछ दिन पहले ही सगाई की है। अपनी सगाई के दिन अनुष्का पर्पल एंड ब्लैक गाउन में कमाल की लग रही थी।  वहींं आदित्य ग्रीन कलर के कुर्ते में नजर आए थे। यह  क्यूट जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है। 


 

Content Writer

vasudha