No Eye Lashes, No Makeup, इन 7 चीजों से आलिया बन गई सबसे यूनिक ब्राइड

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 02:26 PM (IST)

जब तक आलिया भट्ट और रणबीर मीडिया के सामने नहीं आया तब तक उनके वेडिंग लुक की चर्चा होती रही। वहीं जब दोनों सामने आए तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। खासकर कपूर फैमिली की नई नवेली बहू बनी आलिया पर से तो नजरें हट ही नहीं रही थी। दरअसल, आलिया ने लाल या कोई डार्क कलर को छोड़ ऑफ व्हाइट और गोल्डन कॉम्बिनेशन का आउटफिट अपनी शादी में पहना। इस तरह आलिया भट्ट ने अपने वेडिंग लुक से दुल्हनों के लिए नया ट्रेंड शुरू किया है। चलिए आपको बताते हैं आलिया के लुक में ऐसी क्या खासियत थी जिसने खूब लाइमलाइट बटोरी...

ऑफ व्हाइट और गोल्डन साड़ी

आलिया ने अपने स्पेशल डे के लिए फेमस डिजाइनर सब्यसाची की हाथ से रंगी आइवरी कलर की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी, जिसके साथ एक्ट्रेस ने हाथ से बुने हुए कढ़ाईदार कपड़े का घूंघट लिया था। इसे के साथ आलिया ने सब्यसाची हेरिटेज ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी चोकर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और एक माथा पट्टी कैरी की।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

नो मेकअप लुक

शादी में दुल्हन का जहां हैवी ब्राइडल मेकअप किया जाता है तो वहीं इसके उलट आलिया का मिनिमल मेकअप लुक दिखा। आलिया ने फ्रेश और क्लीन फेस मेकअप चुना। आंखों में हल्का काजल, न्यूड लिपस्टिक, माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ मेकअप को फिनिश किया। इसके साथ अलावा एक्ट्रेस ने आर्टिफिशयल आई लैश का इस्तेमल भी नहीं किया। समर वेडिंग के लिए आलिया का यह लुक बिल्कुल परफेक्ट है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सिंपल मेहंदी डिजाइन

देखा जाए तो अपनी शादी पर दुल्हन हैवी मेहंदी लगवाती है लेकिन आलिया ने बिल्कुल सिंपल सोबर मेहंदी लगवाई, जोकि काफी चर्चा में है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

ओपन हेयर स्टाइल 

आलिया ने अपने मेकअप और बाकी लुक की तरह अपना हेयरस्टाइल भी काफी सिंपल रखा। आलिया ने बालों को खुला छोड़ा था और नीचे से हल्के वेवी लुक में स्टाइल किया था। वहीं अगर बात करें एक्ट्रेस की हेड ऐक्सेसरी की तो वो काफी हैवी थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

आलिया के नाखून 

आलिया ने ओवल शेप के एक्रेलिक नेल्स लगवाए थे। जिन्हें व्हाइट और पिंकिश ऑम्ब्रे शेड के साथ बिल्कुल नैचुरल रखा गया था। 

PunjabKesari

यूनिक डिजाइन के थे कलीरे

अपने वेडिंग आउटफिट के साथ आलिया ने डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा के कलीरे पहने थे जो लाइट वेट और बेहद यूनिक थे। एक्ट्रेस के कलीरों में पक्षी, सितारे, बादल के अलावा इनफिनिटी का साइन भी बना हुआ था।

डायमंड पेंडेंट से सजा मंगलसूत्र 

सोने की चेन से बना आलिया का मंगलसूत्र काली मोतियां और टियर ड्रॉप शेप में डायमंड पेंडेंट से सजा है। मंगलसूत्र में पेंडेट के पास एक इनफिनिटी का डिजाइन है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Bhawna sharma

Recommended News

Related News

static