Alia Bhatt के नाम एक और उपलब्धि , प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में हुई शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 05:36 PM (IST)

आलिया भट्ट ने अपने नाम एक और उपलब्धि जोड़ ली है। एक्ट्रेस का नाम साल 2023 की वरायटी की सबसे प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो चुका है। इस लिस्ट में आलिया के अलावा दुनिया भर के अलग-अलग एक्ट्रेसेस के नाम है जिन्होनें अपने कला के दम पर मनोंरजन जगत में खास जगह बनाई है।

लिस्ट में शामिल महिलाओं का है मनोरंजन जगत में योगदान

वरायटी  मैगजीन की इस लिस्ट में आलिया के अलावा जिन एक्ट्रेसेसे का नाम हैं इनमें हिट शो हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं, मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी आर्सी, सोनोया मिजुनो के अलावा स्पैनिश सिंगर रोजालिया भी हैं। इसके अलावा Abby Ajayi, रिचेज़ की राइटर, ब्राजील की सिंगर अनिता (Anitta )भी हैं। इन सभी महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत में बहुत ज्यादा योगदान दिया है। 

आलिया को पिछले साल आरआरआर और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में लाजवाब काम करके ये सम्मान हासिल किया है। मैगजीन की तरफ से लिखा गया, 'फिल्म गंगूगाबाई काठिवाड़ी और आरआरआर (RRR) के अलावा ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 के साथ साल 2022 की शुरुआत भट्ट के लिए शानदार रही है, जिसमें वह को-स्टार हसबैंड रणबीर कपूर के साथ नजर आई हैं।'

हार्ट ऑफ स्टोन में एक्ट्रेस गैल गदोत के साथ किया काम

आपको बता दें कि आलिया ने हाल ही में प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। वहीं वो नेटफ्लिक्स पर हार्ट ऑफ स्टोन में  गैल गदोत के साथ काम कर रही  है। करण जौहर की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वह रणवीर सिंह के ऑपोजिट नजर आनेवाली है।

Content Editor

Charanjeet Kaur